हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को खुश कर सकता है रिलायंस का शेयर, जानिए क्या है वजह

Updated on 26-02-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट करीब एक फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में से तीन दिन बाजार में तेजी रही जबकि दो दिन गिरावट देखने को मिली। नए हफ्ते के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर, फोसेको इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रह सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस और डिज्नी ने अपने बिजनस के मर्जर के लिए एक बाइंडिंग पैक्ट पर साइन किए हैं। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को चिंदबरनार पोर्ट अथॉरिटी से एक ठेके के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। फाउंड्री कंज्यूमेबल्स एंड सॉल्यूशंस कंपनी फोसेको इंडिया का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 33 फीसदी तेजी के साथ 16.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15.7 परसेंट बढ़कर 122.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक की सहयोगी कंपनी कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी में ज्यूरिख 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा एक किस्त में 5,560 करोड़ रुपये में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.