ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा रिलायंस का शेयर, JFSL का शेयर पाने के लिए बचे हैं केवल आठ दिन

Updated on 12-07-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी आ रही है। आज यह एक बार फिर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही यह करीब एक फीसदी तेजी के साथ 2799.90 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह अपने ऑल टाइम हाई 2,856.15 रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है। रिलायंस का शेयर पिछले साल 29 अप्रैल को इस लेवल पर पहुंचा था। रिलायंस अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट्स को अलग कर रही है। डीमर्जर के बाद इसका नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) होगा। इस डीमर्जर के लिए रेकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की गई है। यानी निवेशकों के पास 19 जुलाई तक रिलायंस का शेयर खरीदने का टाइम है ताकि उन्हें JFSL का शेयर मिल सके। यही कारण है कि रिलायंस के शेयरों को खरीदने के लिए निवेशकों में होड़ मची है।

सुबह 11.00 बजे रिलायंस का शेयर 0.75 फीसदी तेजी के साथ 2785 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 18,84,798.28 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मर्जर डील के तहत रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को हरेक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। अंबानी सितंबर तक JFSL को लिस्ट कराने की योजना बना रहे हैं। इससे रिलायंस के 36 लाख शेयरहोल्डर्स को फायदा होगा। रिलायंस की एजीएम में अंबानी इसके रोडमैप के बारे में विस्तार से बता सकते हैं। कंपनी ने अब तक एजीएम की डेट घोषित नहीं की है। जेएफएसएल कैपिटल के लिहाज से देश की पांचवीं सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी होगी और इसका सीधा मुकाबला पेटीएम (Paytm) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के साथ होगा।

कहां तक जाएगी कीमत

एनालिस्ट्स के मुताबिक रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट के डीमर्जर और लिस्टिंग से पहले रिलायंस के शेयर की कीमत 3,000 रुपये तक जा सकती है। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की मानें तो जेएफएसएल के शेयर की कीमत 190 रुपये हो सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मोर्गन को मुताबिक इसकी कीमत 189 रुपये हो सकती है। जेफरीज ने इसे 179 रुपये और सेंट्रम ब्रोकिंग ने 157 से 190 रुपये बताया है। मोतीलाल ने रिलायंस के शेयर को 2,825 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें जेएफएसएल की वैल्यू शामिल नहीं है। ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म यूबीएस ने रिलायंस के शेयर को बाय रेटिंग के साथ 3,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जबकि जेपीमोर्गन ने इसे 2,960 रुपये पर बरकरार रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.