बायजू के लिए अमेरिका में राहत, कोर्ट ने पलटा जुर्माने का फैसला, गबन का आरोप

Updated on 11-12-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप रही बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को अमेरिका से बड़ी राहत मिली है। वहां की एक बैंकरप्सी कोर्ट ने उनके खिलाफ सुनाए गए 1 अरब डॉलर के जुर्माने वाले फैसले को रद्द कर दिया है। बायजू की पैरेंट कंपनी ने यह जानकारी दी। इससे पहले 22 नवंबर को अदालत ने कहा था कि रवींद्रन ने अदालत के आदेशों को लगातार नजरअंदाज किया और कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

1.2 अरब डॉलर का लोन देने वाले कर्जदाताओं के एक समूह ने 11 अगस्त को रवींद्रन के खिलाफ डिफॉल्ट का मामला दायर किया था। यह लोन बायजू की एक सहायक कंपनी बायजूज अल्फा को दिया गया था। दिवालियापन अदालत में दायर एक याचिका के अनुसार बायजूज अल्फा पर 1.2 अरब डॉलर के लोन में से 533 मिलियन डॉलर को लंदन स्थित कंपनी OCI लिमिटेड के जरिए राउंड-ट्रिपिंग करने का आरोप लगाया गया था।

आगे की योजना

बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के संस्थापकों के अनुसार, रवींद्रन द्वारा नई दलीलें पेश करने के बाद अदालत इस बात पर सहमत हुई कि नुकसान की राशि अभी तय नहीं हुई है। अदालत अगले महीने रवींद्रन के खिलाफ लगे आरोपों से होने वाले नुकसान की राशि तय करेगी।रवींद्रन के लिटिगेशन सलाहकार, माइकल मैकनट ने कहा कि जनवरी 2026 में शुरू होने वाली हर्जाना कार्यवाही के दौरान, हम अदालत में यह साबित करेंगे कि रवींद्रन के कार्यों से वादी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि वादी ने जानबूझकर इस और अन्य अदालती मामलों में अदालत को गुमराह किया है। हम डेलावेयर की अदालतों में और इस साल के अंत से पहले दायर किए जाने वाले 2.5 अरब डॉलर के मुकदमे के जरिए जरूरी राहत मांगेंगे।

कंपनी का दावा

रवींद्रन का दावा है कि 533 मिलियन डॉलर को डायवर्ट नहीं किया गया था, बल्कि थिंक एंड लर्न के विस्तार के लिए इस्तेमाल किया गया था। साथ ही उनका कहना है कि बायजू के अमेरिकी कर्जदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्लास ट्रस्ट और थिंक एंड लर्न के रेज़ोल्यूशन प्रोफेशनल (RP) ने पैसों के डायवर्जन का आरोप लगाकर अदालतों को गुमराह किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.