झमाझम से फिलहाल राहत, 30 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Updated on 28-08-2024 11:59 AM
भोपाल। मानसून द्रोणिका अब भी मध्‍य प्रदेश से होकर गुजर रही है, लेकिन इसका असर कम हो गया है। कम दबाव का क्षेत्र भी आगे बढ़ते हुए गुजरात की तरफ चला गया है। इससे मध्‍य प्रदेश में फिलहाल अति भारी बारिश से राहत मिल गई है। भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, नर्मदापुरम, विदिशा समेत अनेक जिलों में बादल छंटने से धूप भी निकलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम का इस तरह का मिजाज दो दिन तक बना रह सकता है।

इन इलाकों में पड़ सकती हैं बौछारें

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के पूर्वी इलाके में स्थित सतना, रीवा, सीधी व सिंगरौली जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी मप्र के इंदौर, उज्जैन जैसे जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। कुछ अन्य जिलों में भी रिमझिम फुहारें पड़ने की उम्मीद है। बाकी जगह मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सौराष्ट्र और कच्छ तथा इससे सटे उत्तरी गुजरात पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और 29 अगस्त की सुबह तक सौराष्ट्र और कच्छ तट और पाकिस्तान के आसपास के इलाकों और उत्तर-पूर्व अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों और इससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है।

नया निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन सकता है

उधर, मानसून द्रोणिका सौराष्ट्र और कच्छ, रतलाम, दमोह, सीधी, चुर्क, जमशेदपुर, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। वहीं 29 अगस्त को पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह हाल रहेगा अगले 2 दिन

अगले 2 दिनों के दौरान इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण गुजरात से मध्य केरल तट तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है।

शुक्रवार से फिर होगी बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 30 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बा‍र‍िश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी गुजरात पर बना हुआ है। इसके असर से गुजरात की सीमा से सटे इंदौर संभाग के जिलों आलीराजपुर, धार, झाबुआ में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.