200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन को राहत

Updated on 26-09-2022 06:52 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। जैकलीन फर्नांडीज के वकीलों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका दायर की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा। जिसके बाद जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

जज ने रेग्युलर बेल पर ईडी से मांगा जवाब

उन्हें सुकेश चंद्रशेखर मामले में कनेक्शन के चलते कोर्ट द्वारा समन किया गया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ने हाल ही में एक्ट्रेस से 15 घंटे तक पूछताछ की थी। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस को नियमित जमानत पर फैसला आने तक अंतरिम जमानत मिली है। जज ने अभी रेग्युलर बेल पर ईडी से जवाब मांगा है।

सुकेश से पुख्ता हुआ जैकलीन का कनेक्शन!

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की पूछताछ के बाद ये जानकारी और भी पुख्ता हो गई कि सुकेश और जैकलीन का कनेक्शन है। इसके बाद पटियाला कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा और जैकलीन को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा गया था। जैकलीन फर्नांडिस आज कोर्ट में पेश हुईं। बता दें कि ED की चार्जशीट में दावा किया कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई ठकी का फायदा जैकलीन फर्नांडिस को भी मिला है।

लिपाक्षी ने पूछताछ में किए कई खुलासे

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की 200 करोड़ की ठगी वाले मामले में अभी तक जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से पूछताछ की जा चुकी है। आरोप है कि इस मामले में कई सेलेब्रिटी और रसूकदार लोग शामिल हो सकते हैं। जैकलीन फर्नांडिस की ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से 21 सितंबर को दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने सात घंटे पूछताछ की थी। लीपाक्षी ने अपने बयान में जैकलीन और सुकेश को लेकर कई खुलासे किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.