ठंड की ठिठुरन के साथ राहत भी, सब्जियां हुई सस्ती

Updated on 28-12-2022 07:58 PM
नई दिल्ली: ठंड में हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से थोक भाव में भारी गिरावट आई है। पिछले महीने जो टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब आधी हो गई है। वहीं, ठंड की वजह से हरियाणा और राजस्थान से आने वाली भिंडी की सप्लाई ठप हो गई है। इसकी वजह से आजादपुर मंडी के कारोबारी परेशान हैं। हालांकि, लोगों की मांग पर अब गुजरात से भिंडी मंगवाई जा रही है।
एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में इस समय सब्जियों की भरमार है। स्थिति यह है कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आने वाली ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। सब्जियों से लदे इन ट्रकों को खाली होने में घंटों इंतजार करना पड़ा है। मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही हरी सब्जियों की आवक भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से थोक भाव में काफी गिरावट आई है। हालांकि, 10 दिन बाद फिर से सब्जियों के भाव बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस समय सब्जी के कारोबारी गुजरात से भिंडी मंगवा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 60 किलो है। सब्जी कारोबारी अनिल का कहना है कि पहले हरियाणा, राजस्थान से भिंडी की सप्लाई होती थी, लेकिन अब सप्लाई ठप हो गई है। जिसकी वजह से मंडियों में भिंडी का अकाल है। हालांकि, लोगों की मांग को देखते हुए सभी कारोबारी गुजरात से भिंडी मंगवा रहे हैं। जिसके दाम हरियाणा, राजस्थान की भिंडी से अधिक हैं। वहीं, पिछले साल की ठंड में जब गुजरात से भिंडी आती थी। उसकी कीमत 100 प्रति किलो थी।


रिटेल सब्जी के दाम प्रति किलो के हिसाब से

  • सब्जी का नाम फिलहाल सब्जियों के दाम पिछले महीने सब्जियों के दाम
  • आलू 15 से 18 रुपये 25 से 30 रुपये
  • टमाटर 10 से 20 रुपये 30 रुपये
  • घीया 40 रुपये 50 रुपये
  • मटर 18 से 20 रुपये 40 रुपये
  • गोभी 25 से 30 रुपये 35 से 40 रुपये
  • शिमला मिर्च 30 रुपये 40 से 50 रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.