अहमदाबाद याद है... पैट कमिंस पर बरसा भारतीय फैन, क्राउड को शांत करवाने वाले की खुद बोलती हुई बंद

Updated on 26-06-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। उस हार से ज्यादा पैट कमिंस के बयान ने भारतीय फैंस को आहत किया था। वनडे और टेस्ट के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच से पहले कहा था कि वह एक लाख से अधिक दर्शकों को शांत कराना चाहते हैं। वर्ल्ड कप के बाद भी कई मौकों पर पैट कमिंस ने मुंह पर उंगली रखकर शांत रहने का इशारा करते नजर आए थे।

पैट कमिंस का वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ हार मिली। उससे पहले टीम को अफगानिस्तान ने हराया था। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार मिली तो पैट कमिंस क्रीज पर ही थे। मैदान से बाहर जाते समय एक भारतीय फैन ने पैट कमिंस को चिल्लाते हुए आवाज देकर कहा, 'पैट, यह 2023 के लिए है। यह 2023 का बदला है। अहमदाबाद याद है? तुम कल घर जा रहे हो।


अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलिया बाहर

पैट कमिंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर भी हो चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में हार मिलती तभी ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट मिलता। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऑस्ट्रेलिया को वापस घर भेज दिया।

कमिंस की कुटाई भी हुई

भारत के खिलाफ मैच में पैट कमिंस की जमकर कुटाई भी हुई। सुपर-8 के शुरुआती दोनों मैचों में कमिंस ने हैट्रिक विकेट चटकाए थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने 100 मीटर लंबा छक्का मारकर भारत के मैच में उनका स्वागत किया। कमिंस ने चार ओवर के स्पेल में 12 की इकोनॉमी से 48 रन दिए। उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। भारत के 205 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.