रेणुकास्वामी मर्डर केस: एक्‍टर दर्शन की बढ़ेंगी मुश्‍किलें, चार्जशीट में कपड़ों पर खून के धब्‍बे समेत 230 सबूत

Updated on 05-09-2024 02:45 PM
कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के खिलाफ पुलिस ने फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में बुधवार, 4 सितंबर को चार्जशीट दायर कर दी। पुलिस ने 230 सबूतों के साथ चार्जशीट दायर की है, जिसमें चश्मदीदों के भी बयान शामिल हैं। चार्जशीट के मुताबिक, दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने इन दोनों समेत 17 आरोपियों के कपड़ों पर मिले खून के धब्बों की फोरेंसिक रिपोर्ट भी साथ में पेश की है।

चार्जशीट में बताया गया है कि Darshan Thoogudeepa और उनके साथियों द्वारा हमला किए जाने के बाद रेणुकास्वामी की छाती की हड्डियां टूट गईं। उसके पूरे शरीर पर कुल 39 चोट के निशान हैं। सिर पर भी गहरा घाव है। आरोपी एक्टर और उनके साथियों ने कथित तौर पर रेणुकास्वामी के निजी अंगों में बिजली के झटके देने के लिए एक मेगर मशीन का इस्तेमाल किया, जिससे उनके टेस्टिकल्स फट गए।

लाश ठिकाने लगाने के लिए पैसा-पावर का इस्तेमाल, सबूत मिटाने का प्रयास


चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि रेणुकास्वामी की हत्या करने के बाद, दर्शन और अन्य आरोपियों ने उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपनी पावर और पैसे का इस्तेमाल किया और सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया। यही नहीं, उन्होंने आरोपों से बचने के लिए अन्य लोगों को फंसाने की भी कोशिश की।

11 जून से जेल में बंद दर्शन, पवित्रा गौड़ा भी जेल में काट रहीं सजा


मालूम हो कि दर्शन थुगुदीपा 11 जून से जेल में बंद हैं। पवित्रा गौड़ा भी जेल में हैं। दर्शन पहले से ही शादीशुदा हैं, पर वह पिछले 10 साल से पवित्रा गौड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। जब उन्होंने जनवरी 2024 में अपनी 10वीं एनिवर्सरी साथ में मनाई, तो विवाद हो गया। दर्शन थुगुदीपा का फैन रेणुकास्वामी यह देखकर खफा था, और उसने पवित्रा गौड़ा को एक्टर से दूर रहने की सलाह दी थी। जब पवित्रा ने नजरअंदाज किया, तो वह पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजने लगा।

पवित्रा ने दर्शन को हत्या के लिए उकसाया


पुलिस के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा ने इस बारे में दर्शन थुगुदीपा को बताया और उन्हें रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया था। दर्शन ने अपने कुछ साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को अगवा किया और उसे बेरहमी से पीटा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रेणुकास्वामी की हत्या करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया और खूब पीटा, जिससे उसके टेस्टिकल्स फट गए थे। रेणुकास्वामी को दर्शन अपने साथियों के साथ एक गोदाम में ले गए और वहां टॉर्चर के बाद हत्या कर दी।

दर्शन और पवित्रा समेत 17 आरोपियों के कपड़ों पर खून


पुलिस ने बताया कि रेणुकास्वामी की हत्या के दौरान एक्टर के साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। तब उन्होंने नजदीकी स्टोर पर जाकर नए कपड़े खरीदकर पहने। रेणुकास्वामी की 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक नाले में मिली थी। पुलिस को जानकारी मिली और जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज में दर्शन और पवित्रा गौड़ा क्राइम सीन पर नजर आए। यहां तक कि दोनों के मोबाइल नंबर भी उसी एरिया में एक्टिव बताए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.