महतारी वंदन योजना से रेणु के सिलाई कार्य में आई तेजी

Updated on 24-12-2024 01:54 PM

बलौदाबाजार। रेणु ध्रुव पति महेश्वर ध्रुव के साथ मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाती थी। रेणु घर के कामकाज और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। हालांकि उनके पास एक साधारण सिलाई मशीन थी जिससे काम धीमा और थकाऊ हो जाता था। फिर भी वह अपने सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटी रहीं। इसी बीच उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई महतारी वंदना योजना। इस योजना के तहत रेणु को हर महीने एक हजार रुपये सहायता राशि मिलने लगी।

महेश्वर ध्रुव ने रेणु ध्रुव को यह राशि उनके सिलाई कार्य में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। पति-पत्नी ने साथ बैठकर योजना बनाई और जब नौवीं किश्त उनके खाते में आई तो उन्होंने अपनी सिलाई मशीन में इलेक्ट्रिक मोटर लगवा दी। अब उनकी साधारण मशीन एक आधुनिक इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन बन गई।अब सिलाई व्यवसाय में भी तेजी आई है और सुविधा भी हो रही है। नई मशीन के साथ जब रेणु ने पहली बार सिलाई की तो उनकी आँखों में आत्मविश्वास और खुशी झलक रही थी। अब उनका काम न केवल तेज़ हुआ, बल्कि उनका उत्पादन भी बढ़ा।

पहले, जो काम उन्हें पूरा दिन लगता था, अब वह कुछ ही घंटों में निपटा लेती थीं। इससे उनकी आमदनी में इज़ाफा हुआ और घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगी। रेणु ने भावुक होकर कहा, "महतारी वंदना योजना ने मेरे सपनों को उड़ान दी है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का तहेदिल से धन्यवाद करती हूँ। इस योजना से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। मेरे पति महेश्वर ने भी मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया, जिसके बिना मैं यह सब नहीं कर पाती।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.