हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस

Updated on 27-01-2025 12:47 PM

दंतेवाड़ा। गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ ली गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन एवं गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये। इस दौरान रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मार्च पास्ट में शामिल  टुकड़ियों   में शामिल छ.ग सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा, जिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, जिला महिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी सीनियर डिवीजन दल के साथ ही आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के राष्ट्र धुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता, डीआईजी कमलोचन कश्यप, वनमंडलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, न्यायालय के अधिकारी सहित क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.