राजनांदगांव जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Updated on 27-01-2025 12:46 PM

राजनांदगांव।   जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में विकास एवं प्रगति के प्रतीक गुब्बारे भी उड़ाये।

समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में आम्र्स प्लाटून अंतर्गत  38वीं बटालियन आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव महिला, प्लाटून जिला बल महिला, प्लाटून नगर सेना महिला, नेवल प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी कमला कालेज राजनांदगांव बालिका, एनसीसी स्टेट स्कूल राजनांदगांव बालक, एनसीसी म्युनिस्पिल स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका, नेवल प्लाटून डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर बालक, एनसीसी सर्वेश्वर दास स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट ठाकुर प्यारे लाल स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट-गाइड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल राजनांदगांव बालिका शामिल हुए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया और सम्प्रभुता, अखंडता के प्रतीक राष्ट्रपति जी की जय का उद्घोष किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने प्लाटून के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुषमा सावंत, आईजी दीपक झा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित न्यायाधीशगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल किशोर श्रीवास्तव एवं गजेन्द्र हरिहारनो ने किया।

आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को श्रेष्ठ परेड का प्रथम पुरस्कार-

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को प्रथम एवं नगर सेना महिला बल राजनांदगांव को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर (नेवल) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (नेवल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को मिला प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जेएलएम गायत्री विद्यापीठ द्वारा ये देश है वीर जवानों का... जागा हुआ भारत है ये..., नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री द्वारा हम भारत की बेटी...यह हिन्द की सेना..., एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री द्वारा ये गुजरने वाली हवा..., पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य नाचा गम्मत शैली, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी द्वारा ये नया हिन्दुस्तान है... माँ तुझे सलाम..., जेएमजे पब्लिक स्कूल द्वारा तेरा हिमालय आकाश छू ले... देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें समारोह में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय तथा जेएलएम गायत्री विद्यापीठ व जेएमजे पब्लिक स्कूल के बच्चों को प्रस्तुति को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कृषि विभाग की झांकी रही प्रथम स्थान पर

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग, पुलिस विभाग की झांकी शामिल थी। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग की झांकी को द्वितीय एवं जिला पंचायत की झांकी तृतीय स्थान पर रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.