गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ भिलाई निगम के सभी क्षेत्रों में मनाया गया

Updated on 28-01-2025 01:26 PM

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में सुबह 7:30 बजे जोन आयुक्त, जोन अध्यक्ष, वार्ड के पार्षदगण, मुख्य कार्यालय में 8 बजे महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से भारत माताा के तैल्यचित्र पर पुष्पांजली, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीत गा करके मनाया गया। आयुक्त पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा कि संविधान हमे वह शक्ति देता है। कि समाज का छोटा से छोटा व्यक्ति सबसे उच्च पद तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी है।

जो आदिवासी क्षेत्र में निवासरत होते हुए गरीबी हालात में गांव में पढ़कर अपनी मेहनत लगन से देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर विराजमान हुई है। हम सब से संबंधित नागरिको का जो भी काम हो उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मदद करें। उनके हित में नियमों में जो भी सिथिलता दी जा सकती है, उसे अवश्य दें। महापौर नीरज पाल ने गणतंत्र दिवस के उदबोधन में कहा कि हम सब यह बहुत अच्छी पहल होगी। आज हम सब संकल्प ले कि हम सबके द्वारा नागरिको के हित में जो भी कार्य आयेगा, उसे अवश्य करेगें। इससे स्वयं में अपार खुशी होगी, निगम के प्रति लोगो का दृष्टिकोण भी अच्छा होगा।

हमे यह जानकर खुशी हुई कि आयुक्त इस प्रकार का विचार रखते है। अनावश्यक नियमों का हवाला नहीं देना है। ईश्वर के कृपा से हम सब लोग जिस पद पर भी काम कर रहे है, दुसरो की मदद करें। तत्पश्चात युनियन कार्यालय में 8:30 बजे, नेहरू नगर चैंक में 9 बजे, शहीद उद्यान में 10 बजे एवं अन्य क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, मालती ठाकुर, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, नेवी, स्काउट गाईड के कैडेट, निगम के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.