यासीन मलिक की जान बख्शने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस से गुहार, काम आएगा पाकिस्तान का नया प्रॉपगैंडा

Updated on 02-09-2023 01:57 PM
रियाद: पाकिस्तान इन दिनों पूर्व आतंकवादी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक को लेकर झूठा प्रॉपगैंडा फैलाने में व्यस्त है। पाकिस्तान का आरोप है कि यासीन मलिक को भारत में झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और उसे फांसी दी जा सकती है। इसी को लेकर पाकिस्तान ने अब इंटरनेशनल साजिश रचनी भी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के एक विश्वसनीय सहयोगी राजा मुजफ्फर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उसने प्रिंस सलमान से यासीन मलिक को लेकर भारत से बात करने की गुजारिश की है।


जेकेएलएफ का अध्यक्ष बना है राजा मुजफ्फर

राजा मुजफ्फर अमेरिका में रहता है। उसे हाल में ही जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। उसने भारत-सऊदी अरब के मजबूत राजनयिक संबंधों को देखते हुए एक भावुक अपील की है। उसने यह पत्र तब लिखा है, जब प्रिंस सलमान भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया है। प्रिंस सलमान ने भी भारत यात्रा की सहमति दे दी है। ऐसी संभावना है कि कि प्रिंस सलमान भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान का भी दौरा करेंगे।

यासीन मलिक को बताया प्रतिष्ठित नेता

राजा मुजफ्फर ने अपनी अपील में यासीन मलिक को कश्मीर का प्रतिष्ठित नेता बताया है। जबकि सच्चाई यह है कि यासीन मलिक के हाथ कई बेगुनाहों के खून से रंगे है। उसने भारतीय वायु सेना के कई अधिकारियों की भी हत्या की है। यासीन मलिक ने पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग ली और भारत में जमकर खून खराबा किया। बाद में उसने सरेंडर कर अलगाववाद की राह पकड़ ली। यासीन मलिक को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित कई अन्य मामलों में सजा हो चुकी है। उसके खिलाफ मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की है। एजेंसी ने यासीन के लिए फांसी की सजा की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.