कंबोडिया से 360 भारतीयों का रेस्क्यू:विदेशों में मोटी सैलरी का लालच देकर एजेंट्स ने फंसाया, इनसे साइबर ठगी कराई जाती थी

Updated on 24-05-2024 01:03 PM

भारत ने कंबोडिया से 360 भारतीयों का रेस्क्यू किया है। इन्हें फ्रॉड एजेंसी ने नौकरी का लालच देकर कंबोडिया भेजा था। वहां इनसे साइबर फ्रॉड जैसे काम कराए जाते थे। भारतीय दूतावास गुरुवार (23 मई) को बताया कि इन्हें जिनबेई-4 नामक जगह से 20 मई को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

दूतावास के मुताबिक, 60 नागरिकों का पहला जत्था वापस स्वदेश लाया जा चुका है। दूतावास ने आगे कहा कि बाकी लोगों के ट्रैवल डॉक्यूमेंट और अन्य चीजों की जांच की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही स्वदेश लाया जाएगा।

टूरिस्ट वीजा पर नौकरी तलाश कर रहे लोगों को भारतीय दूतावास ने दी चेतावनी
दूतावास ने बताया कि सिहानोकविले प्रशासन की मदद से ये ऑपरेशन चला। इसके लिए उन्होंने कंबोडियाई प्रशासन को धन्यवाद कहा है। भारतीय दूतावास कंबोडिया में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि सिर्फ विदेश मंत्रालय द्वारा एप्रूव किए गए एजेंटों की मदद से ही नौकरी की तलाश करें। इसमें खासतौर से टूरिस्ट वीजा पर नौकरी तलाश करने जाने वाले इच्छुक लोगों को चेतावनी दी गई है।

आंध्रप्रदेश में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का किया भंडाफोड़
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीते दिनों विशाखापत्तनम में एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 18 मई को 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सिंगापुर में मोटी सैलरी मिलने का झांसा देकर युवाओं को फंसाते थे। इसके बाद उन्हें धोखे से कंबोडिया भेज दिया जाता था।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी PTI से मंगलवार (21 मई) को बताया था कि कंबोडिया में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट के जाल में फंसे 300 भारतीयों ने विद्रोह कर दिया था। इसके बाद कई लोगों को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें से करीब 150 लोग एक साल से वहां फंसे हुए थे। चाईनीज हैंडलर इनसे साइब्रर क्राइम और पोंजी स्कैम कराते थे।

कंबोडिया में करीब 5,000 भारतीयों के फंसे होने का अंदेशा
विशाखापत्तनम पुलिस कमिश्नर ए रविशंकर ने बताया कि कई लोगों ने वॉट्सएप के माध्यम से यहां की पुलिस से संपर्क किया है और अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इससे जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं। विशाखापत्तन ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस फकीरप्पा कगिनेली ने बताया कि करीब 5,000 भारतीय कंबोडिया में फंसे हुए हैं।

2 महीने पहले भी भारतीय दूतावास ने 250 भारतीय नागरिकों को बचाया था और सुरक्षित भारत भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंबोडिया में साइबर ठग बनाए गए भारतीय ED और दूसरे कस्टम अधिकारी बनकर भारत में फोन करते थे। ये लोगों को कहते थे कि उनके भेजे गए पार्सल में संदिग्ध सामान मिला है। अगर वो पुलिस कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो पैसे भेज दें।​​​​​​ ​

कंबोडिया से रेस्क्यू किए गए शख्स ने बताई पूरी कहानी
कंबोडिया से रेस्क्यू किए गए एक शख्स ने अपनी पूरी कहानी मीडिया से बताई थी। उसने बताया था कि मंगलुरु के एक एजेंट ने उसे कंबोडिया में डेटा एंट्री की नौकरी ऑफर की। उसके बाद दो और लोगों को कंबोडिया ले जाया गया। उसने बताया कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर ले जाया गया। कंबोडिया पहुंचने पर उन्हें एक ऑफिस में ले जाया गया। यहां उनकी टाइप करने की स्पीड का टेस्ट हुआ और इंटरव्यू लिया गया। हालांकि, इस वक्त तक भी उन्हें नहीं मालूम था कि उनसे क्या कराया जाएगा।

ऑफिस जॉइन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनका काम फेसबुक पर उन लोगों के बारे में पता करना है जिनके साथ आसानी से ठगी हो सके। लोगों को फंसाने के लिए उनसे महिलाओं के नाम पर फेसबुक आईडी बनवाई जाती थी। उनसे ये सारा काम चीन की एक टीम कराती थी। एक मलेशिया का व्यक्ति उनके निर्देशों को इंग्लिश में ट्रांसलेट करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.