शोध एवं अनुसंधान पर व्यापक कार्ययोजना के साथ हो क्रियान्वयन : आयुष मंत्री श्री परमार

Updated on 30-07-2024 12:44 PM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को मंत्रालय में आयुष विभाग की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के ध्येय की पूर्ति के लिए आयुष पद्धतियों में शोध एवं अनुसंधान पर व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन हो। श्री परमार ने कहा कि अकादमिक, शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए प्रकोष्ठ बनाकर क्रियान्वयन किया जाए।

श्री परमार ने विभिन्न बिंदुगत विषयों पर व्यापक चर्चा कर आवश्यक सभी कार्यों का तीव्रगामी क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने आयुष महाविद्यालयों की साधारण सभा/ कार्यकारिणी की नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने आयुष महाविद्यालयों की मान्यताओं के नवीन एवं नवीनीकरण के लिए व्यापक ऑनलाइन पारदर्शी पद्धति विकसित करने को कहा।

आयुष मंत्री श्री परमार ने नवीन आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाने के लिए भूमि, औषधालय, अधोसंरचना एवं पदों के सृजन आदि की स्थिति और विभिन्न औषधालयों/महाविद्यालयों आदि स्थलों में विभिन्न निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। श्री परमार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नवीन निजी आयुष महाविद्यालयों के प्रस्तावों की स्थिति, लोकसेवा आयोग के माध्यम से व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति, आयुष क्लिनिक रजिस्ट्रेशन, विभाग में शोध, प्रोजेक्ट, पेटेंट, प्रकाशन एवं भविष्य की कार्ययोजना, शासकीय फार्मेसी एवं ड्रग टेस्टिंग लैब की स्थिति एवं यूनानी पाठ्यक्रम को हिंदी में अध्ययन प्रारम्भ करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आयुष श्री अनिरुद्ध मुखर्जी,आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर एवं अपर सचिव आयुष श्री संजय मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.