रिजर्व बैंक ने दिया नए साल का तोहफा! सभी बैंकों में इस तरह घर बैठे होगी KYC

Updated on 06-01-2023 09:43 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक में खाता है तो समय-समय पर केवाईसी (KYC) को अपडेट कराने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बैंक की ब्रांच में जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार लोगों को केवाईसी (KYC) अपडेट कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब आपको केवाईसी (KYC) अपडेट कराने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को नए साल पर तोहफा दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्राहकों को राहत देते हुए फ्रेश केवाईसी के लिए अपडेट जारी किया है। अब ग्राहक फ्रेश केवाईसी करवाने की प्रक्रिया घर बैठे वीडियो बेस्ड कस्टमर आइडेंटिफिकेशन (V-CIP) प्रोसेस के जरिए कर सकते हैं। आरबीआई ने इसके लिए सभी बैंकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आरबीआई ने कहा है कि अगर केवाईसी में कोई बदलाव नहीं होता है तो Re-KYC को केवल सेल्फ डिक्लेयरेशन के भी किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए केंद्रीय बैंक (RBI) ने देश के सभी बैंकों को निर्देश भी दिए हैं। आरबीआई ने सलाह दी है कि ग्राहकों को अलग-अलग नॉन-फेस टू फेस चैनलों के जरिए भी इस तरह के सेल्फ डिक्लेयरेशन करने के ऑप्शन भी दिया जाए। आरबीआई (RBI) ने कहा है कि अगर ग्राहकों ने पहले ही वैध दस्तावेज जमा कर दिए हैं और अपना पता नहीं बदला है तो उन्हें 'अपने ग्राहक को जानो' (केवाईसी) विवरण अपडेट करने के लिए अपने बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है।

आरबीआई को मिल रही थी शिकायत


आरबीआई को बैंकों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी कि ऑनलाइन डॉक्यूमेंट जमा कराने के बाद भी डिजिटल री-केवाईसी का प्रोसेस बैंकों के वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए प्रोसेस नहीं हो पाता है। आरबीआई के मुताबिक, कस्टमर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर, एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप या फिर पत्र के जरिए री-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर सकता है। इसमें बैंक के शाखा में जाने की जरुरत नहीं है। अगर केवल पते में बदलाव होना है तो इन माध्यमों के जरिए एड्रेस प्रूफ जमा कराया जा सकता है और बैंक को दो महीने के भीतर वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

इस तरह से अपडेट करा सकते हैं केवाईसी


आरबीआई के मुताबिक, कस्टमर यह सुविधा देने वाले बैंकों में वीडियो कॉल कर सकता है। कस्टमर वीडियो कॉल के जरिए एक नई केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। आरबीआई ने ग्राहकों से केवाईसी विवरण अपडेट करने के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करने को कहा है। आरबीआई ने कहा है कि एक नई केवाईसी प्रक्रिया तभी शुरू की जानी चाहिए जब बैंक रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज 'आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेजों' की वर्तमान सूची के अनुरूप न हों। अगर पहले जमा किए गए दस्तावेज़ की वैधता खत्म हो गई है, तो नई केवाईसी की भी जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.