रिजर्व बैंक के एजीएम सिंह ने दी वित्तीय अधिकारों की जानकारी

Updated on 13-08-2025 02:03 PM

रायपुर। जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट पाई पाई में आज भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अमितेश सिंह एवं प्रबंधक श्री दिग्विजय राऊत ने अधिकारी कर्मचारी को उनके वित्तीय अधिकारों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के वित्तीय धोखे से बचने के लिए जागरूक रहें यदि आप किसी ऐसे धोखे के शिकार हो जाते हैं तो घबराएं नहीं और संबंधित बैंक से संपर्क करें या उसके टोल फ्री नंबर पर बताएं साथ ही पुलिस को भी सूचना प्रदान करें। किसी भी फेक वीडियो कॉल से सचेत रहें। बैंक के वित्तीय संस्थाएं इस प्रकार के वीडियो कॉल कभी नही करते। डिजिटल अरेस्ट या अन्य वित्तीय फ्रॉड के संबंध में 1930 पर कॉल करें। उन्होंने बताया कि कोई प्रोमेशनल कॉल 140 और ट्रांजैक्शन रिलेटेड कॉल 1600 से शुरूआत होता है। इसके अलावा इससे संबंधित अन्य कॉल आने पर सचेत रहें। साथ ही स्टैण्डर्ड आरबीआई के संदेश, शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल बैंकिंग, भारतीय मुद्रा नोट, सचेत पोर्टल, धोखाधड़ी से बचाव पर सत्र आयोजित किए। फेक मेसेज को पहचानने एवं फ्रॉड्यूलंट एंटिटी को पहचानने के बारे में और सचेत पोर्टल के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत रूप से जानकारी दी । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोजेक्टर पाई-पाई से जुडे सत्र का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और एलडीएम श्री मोहम्मद मौफीज मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.