धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 06-09-2025 01:02 PM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 2024-25’ के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान अनुसार जिला स्तरीय प्रक्रिया प्रयोगशाला का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स (डीएमटी) द्वारा विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स (बीएमटी) को प्रशिक्षित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न नवाचारों और नवीन गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कुल 49 ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को इस प्रशिक्षण से तैयार किया गया है। ये बीएमटी आगे ब्लॉक एवं क्लस्टर स्तर पर आदि साथी और आदि सहयोगियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव के लिए ट्राइबल विलेज विजन /2030 तैयार किया जाएगा। इसमें गांव की मौजूदा आवश्यकताओं का आकलन कर विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। “अपना गांव - समृद्धि का सपना” की अवधारणा के अनुरूप जिले के चिन्हांकित 416 ग्रामों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए 8 क्लस्टर का गठन किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा नियुक्त जिला नोडल प्रभारी किरण कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. ललित शुक्ला, सहायक संचालक किरण राजपूत तथा विभिन्न विभागों से जुड़े जिला मास्टर ट्रेनर्स आदिवासी विकास विभाग से गिरधारी लाल बालेंद्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से नवीन सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग से बसंत मिंज, स्वास्थ्य विभाग से गजेंद्र पैकरा, शिक्षा विभाग से बी.बी. राम, जल शक्ति विभाग से एम.के. गुप्ता और वन विभाग से जेनी ग्रेस मिंज सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.