70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया

Updated on 10-03-2025 02:16 PM

एमसीबी। कलेक्टर डी राहुल वेंकट के दिशा निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में 70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे कृषि/गैर कृषि/कृषि आधारित आजीविका के बारे में विस्तार से बताया गया। सदस्यों द्वारा इस प्रकार के आजीविका का चयन  करने से ही, गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल कर लखपति दीदी की श्रेणी में आ सकते हैं।

साथ ही 8 मुख्य विभाग  (मनरेगा/श्रम विभाग/क्रेडा/ कृषि/ उद्यान/मत्स्य/पशुधन विकास/उद्योग विभाग इत्यादि) के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका को सुदृढ़ किया जाने की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। अलग अलग ग्राम से आई हुई ग्राम संगठन की महिलाओं ने प्राप्त जानकारी को किस प्रकार वापस जा कर ग्राम संगठन में रोलआउट करेंगे उसकी रोल-प्ले भी किया। प्रशिक्षण  को  जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रदान की गया।

इसी कड़ी में ग्राम संगठन के आये हुए पदाधिकारी सदस्यों को मनेन्द्रगढ़ की  एक संकुल संगठन के कार्य प्रणाली का एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। महिलाओं ने की शासकीय योजनाओं (महतरी वंदन, आवास योजना, धान बिक्री, स्वयं सिद्धा ऋण योजना) से संतृप्त हो कर गरीबी की कुचक्र को भेदने की अपनी सफलता की कहानी  भी साझा किया। एवं बिहान में जुड़कर साप्ताहिक बैठक में होने वाले चर्चाओं से जानकारी मिलने के कारण दूसरी योजना से पात्रता अनुसार लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय से श्री सिमेन्द्र सिंह, श्री रितेश पाटीदार, श्रीमती स्वेता शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.