हिमाचल में 3 निर्दलीय MLA के इस्तीफे मंजूर:लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले BJP को झटका

Updated on 04-06-2024 12:35 PM

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से एक दिन पहले, सोमवार को हिमाचल के विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इनमें नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा शामिल हैं।

इन तीनों ने हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट दिया था। इसके बाद तीनों ने 22 मार्च को विधानसभा स्पीकर और सचिव यशपाल के सामने पेश होकर अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। तीनों भाजपा जॉइन कर चुके हैं।

हिमाचल विधानसभा में अगर दलीय स्थिति की बात करें तो राज्य में कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 MLA चाहिए। कांग्रेस के 6 और अब 3 निर्दलीय MLA के इस्तीफे होने के बाद कुल विधायकों की संख्या 59 रह गई है और बहुमत का आंकड़ा 30 हो गया है। राज्य में कांग्रेस के पास इस समय 34 और भाजपा के पास 25 विधायक हैं।

कांग्रेस के 6 विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटों पर 1 जून को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हो चुका है। इनका रिजल्ट 4 जून को आएगा। इन 6 सीटों का रिजल्ट आने के बाद कुल विधायकों की संख्या 65 हो जाएगी। तब बहुमत का आंकड़ा 33 रहेगा। कांग्रेस के मौजूदा विधायकों की संख्या इससे अभी भी एक ज्यादा है।

स्पीकर के इस फैसले से भाजपा को करारा झटका लगा है। पार्टी के नेता दावा करते रहे हैं कि 4 जून को 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा आने के बाद पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा अगर उपचुनाव वाली सभी 6 सीटें जीत भी लेती है तो भी उसके विधायकों की संख्या 31 तक ही पहुंच पाएगी।

स्पीकर बोले- जांच की वजह से देरी हुई
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा- तीनों विधायक आज से विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। जल्द इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा। अब देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा पर उपचुनाव होगा। चुनाव और सभी विधायकों का पक्ष जानने के लिए इस्तीफा मंजूर करने में देरी हुई है।

कांग्रेस के 6 बागी भाजपा के टिकट पर लड़ रहे उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने भी भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। विधानसभा स्पीकर ने सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी।

इसके बाद सुजानपुर से 3 बार से विधायक रहे राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से 2 बार के विधायक रहे रवि ठाकुर, बड़सर से 3 बार के विधायक रहे इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्‌टों और गगरेट से चैतन्य शर्मा ने भी दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली थी। उपुचनाव का ऐलान होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को ही उम्मीदवार घोषित कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.