पर्यावरण सम्मत कीट नियंत्रण अपनाने लिया संकल्प

Updated on 07-06-2025 12:37 PM

भिलाई । विश्व कीट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ट्विन सिटी में कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में किया। इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण की दृष्टि से लोगों में कीट नियंत्रण की महत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि विश्व कीट दिवस की शुरुआत 6 जून को 2017 को चीन, अमेरिका और यूरोप के कीट नियंत्रण संगठनों द्वारा मिलकर की गई थी।

तब से हर साल यह आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन पुणे, छत्तीसगढ़ रीजन हेड मजहर नदीम ने उपस्थित लोगों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि मच्छर, चूहे, कॉकरोच और दीमक जैसे कीट न सिर्फ हमारी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार ये खतरनाक बीमारियाँ भी फैलाते हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण में कीट नियंत्रण सेवाएं कितनी आवश्यक हैं। अस्पतालों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर कीट मुक्त वातावरण बनाए रखना आज की प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए अब बायोलॉजिकल कंट्रोल, जैविक कीटनाशक, और एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) जैसे विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कीट नियंत्रण के लिए आम जनता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

जिसमें लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई रखना, घरों में पानी जमा न होने देना, अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखना जैसे छोटे कदम भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, प्रमाणित कीट नियंत्रण सेवाओं का समय-समय पर उपयोग करना भी जरूरी है। विश्व कीट दिवस सिर्फ कीट नियंत्रण उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक अवसर है—स्वस्थ जीवन और सुरक्षित फसलों की दिशा में सोचने और कार्य करने का। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण-सम्मत और वैज्ञानिक तरीकों से कीट नियंत्रण के उपायों को लागू करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंज बिहारी चंद्राकर, नंद किशोर साहू, रणजीत यादव, मोहम्मद नाजिम और रेहाना खान सहित अनेक लोग मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.