ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प

Updated on 29-03-2025 12:38 PM

एमसीबी। ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा

सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा।

डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू

ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.