समय सीमा के भीतर करें समस्त आवेदनों का निराकरण : कलेक्टर

Updated on 30-07-2024 06:00 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन,कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स, जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं।  उन्होंने आज नगरीय निकायों में जल भराव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई पर जोर देते हुए सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है। उक्त कार्य को एसडीएम द्वारा सतत् मॉनिटरिंग करने कहा गया है। बैठक में अतिवृष्टि एवं देवरीडीह जलाशय के टूटने से जिन किसानों के फसल नुकसान हुए है उनके लिए तत्काल अच्छी गुणवत्ता वाली बीज उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए हैं ताकि किसान समय रहते पुनः फसल का रोपण कर सके.साथ ही बैठक मे आयुष्मान भारत पीएमजेएवाय, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,दीनदयाल अत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड ,पीएम पोषण अभियान, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण(स्वामित्व), जनधन योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्नमूलन वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक,वन धन केंद्र,पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, पीएम आवास योजना (शहरीय),स्वच्छ भारत अभियान (शहरीय) पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,उजाला योजना,पीएम सौभाग्य योजना की समीक्षा की गई।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह होगा पं.चक्रपाणि हाई स्कूल ग्राउंड में


कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय पं.चक्रपाणि हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित की जायेगी। समारोह के लिए अफसरों को अलग-अलग कामों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। साथ ही आज लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग से तैयारी सम्बंधित जानकारी ली गयी। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बैठक सहित अन्य तमाम व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सवेरे 9 बजे पं.चक्रपाणि हाई स्कूल ग्राउंड में शुरू होगा। मुख्य अतिथि यहां ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके पहले सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हो जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे स्टेडियम मैदान में होगा। समारोह स्थल की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, शामियाना, मंच एवं माईक,पानी व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, शांति एवं यातायात व्यवस्था, मार्च पास्ट परेड, चिकित्सा व्यवस्था आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ती गौते,प्रशिक्षु आईएफएस अक्षय दिनकर भोसले,सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों क़े जिलाधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.