बिजली की शिकायत मिलने पर तत्काल निराकरण करें : कलेक्टर

Updated on 08-06-2024 05:56 PM

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था और निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि आगामी बारिश मौसम और खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। आगामी दो महीना चुनौतीपूर्ण है, इस दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए पहले ही प्लानिंग तैयार कर ली जाए। इस दौरान उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के संबंध में अनेक शिकायत आती है, उनके समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विकासखंडवार विद्युत आपूर्ति, मानव संसाधन, अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसलिए संबंधित अधिकारी विद्युत की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिन गांव में बिजली की समस्या अधिक होती है उन गांव का चिन्हांकन पहले कर लिया जाए और उचित व्यवस्था करें। जहां तार की मरम्मत कराने, रिले डिवाइस तथा इंसुलेटर को मजबूत करने, ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल बदलने और नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेजने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, लाइन एवं पोल शिफ्टिंग, लो वोल्टेज की समस्या सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बेहतर कार्ययोजना के साथ उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी विद्युत कटौती से शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल वहां कर्मचारियों को भेजकर निराकरण कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, सहसपुर लोहारा आकांक्षा नायक सहित विद्युत विभाग सहित, कृषि, शिक्षा, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



कलेक्टर ने कहा कि फसलों को पानी के लिए पंप की आवश्यकता होती है, इसके लिए विद्युत आपूर्ति लगातार होना चाहिए किसानों को कोई समस्या नही होनी चाहिए। जहां वोल्टेज की समस्या आती है उसका पहले ही निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा अनेक बार बिजली बिल के संबंध में शिकायत प्राप्त होती है, उनके शिकायतों को सुनते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कम से कम विद्युत कटौती एवं मैनपॉवर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी बेहतर प्लान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के फाल्ट के समय आसानी से मेंटेनेंस हो सके। उन्होंने कहा कि राजस्व सहित अन्य विभाग से समन्वय बनाते हुए गांव का चिन्हांकन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। जिले में मीटर लगाने के लिए आवेदन प्राप्त है उन सभी का जल्दी से जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए।


विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता जी एस फ्लोरा ने बताया कि जिले में 957 विद्युतिकृत ग्राम है। इनमें 945 ग्राम में पारंपरिक स्त्रोत और 12 ग्राम में गैर पारंपारिक स्त्रोत द्वारा विद्युत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास योजना अंतर्गत विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम उड़ियाकला और पंडरिया के ग्राम बिरमपुर में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र स्थापना कार्य प्रगतिरत है। वर्ष 2023-24 के लिए नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र स्थापना कार्य, 33/11 केव्ही उपकेन्द्र में अतिरिक्त पावर टांस्फार्मर स्थापना कार्य, क्षमता वृद्धि, नवीन 33 केव्ही लाईन स्थापना कार्य, 33 केव्ही लाईन की क्षमता वृद्धि और 11 केव्ही लाईन की क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। उन्होंने इस दौरान वितरण क्षेत्र नवीनीकरण योजना और कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रस्तावित कार्य, प्रगतिरत कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्युत में होने वाली समस्याओं के कारणों और उसके बाद इनमें करने वाले सुधार कार्यां की प्राक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

विद्युत विभाग के अधिकारी एवं उनके संपर्क नंबर
जिले के बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अपने सर्कल के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है। कवर्धा संभाग अंतर्गत शिकायत के लिए कवर्धा संभाग कार्यपालन अभियंता जीएस फ्लोरा-9329106532 और सहायक अभियंता श्रीमती माया भारती-8225964271 से संपर्क कर सकते है। उप संभाग सहसपुर लोहारा अंतर्गत सहायक अभियंता रविन्द्र सिंह-9399644416,  उप संभाग पिपरिया अंतर्गत सहायक अभियंता मुकेश कुमार लहरे-7587377590, कवर्धा जोन अंतर्गत सहायक अभियंता दीपक लसेर-9907449750, कवर्धा ग्रामीण उपसंभाग अंतर्गत सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता-7974266789 से संपर्क कर सकते है।

सहसपुर लोहारा और उडिया वितरण केन्द्र के लिए युवराज कुमार-8839241964, बिरोड़ा के लिए कृषांग अगले-8449474618, रेंगाखार के लिए अशोक कुमार कुंजाम-7587469506, पिपरिया और इंदौरी के लिए आशीष कुमार सोनी-9179883868, मरका के लिए राजेन्द्र कुमार ठाकुर-7869190034, कवर्धा जोन के लिए दोवेन्द्र वर्मा-9424242992, संजय गरूणिक-7999886338, रबेली के लिए आदित्य सिंह-8319254946, राजानवांगांव और कवर्धा के लिए बृजेश कुमार धुर्वे-9340329762 और रामपुर वितरण केन्द्र के लिए सुनील कुमार गुप्ता-7974266789 से संपर्क कर सकते है।

    
पंडरिया संभाग अंतर्गत शिकायत के लिए पंडरिया संभाग कार्यपालन अभियंता केके झा-9171883287, उप संभाग पंडरिया मनीष अग्रवाल-9109254543, बोड़ला संतोष कुमार मंडले-8959298660 से संपर्क कर सकते है।

    
वितरण केन्द्र पंडरिया अंतर्गत दिलीप ठाकुर-8770382780, कापादाह, कूकदूर विवेक देवांगन-8982892824, कुण्डा, दामापुर सत्यम मरावी-8770544584, तरेगांव, पोड़ी लोमश सोनवानी-6261097711, पाण्डातराई गणेश चंद्रवंशी-9630786696, बोड़ला, चिल्फी खेमलाल साहू-8516035739 से संपर्क कर सकते है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को फोन-काल रिसीव करने और स्थल पर पहुंचकर समस्या का निदान करने के निर्देशित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.