मीडिया प्रभारियों को सौंपी गई क्षेत्रीय मुद्दे ढूंढने की जिम्मेदारी
Updated on
24-07-2023 05:58 PM
कवर्धा । इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी अब सभी विंग को चुस्त दुरुस्त कर रही है। मीडिया विभाग के संभागवार हो रहे प्रशिक्षण कार्यशाला के क्रम में रविवार को दुर्ग के भाजपा कार्यालय में दुर्ग संभाग की मीडिया पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा थे। कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी तथा दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। मुख्य विषय रखते हुए केके शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र से जहां निराशा का वातावरण दूर होता है वहीं कार्यकर्ता को पार्टी को जानने का अवसर भी मिलता है। नवीनतम आंकड़ों के साथ पार्टी की उपलब्धियों और विरोधी पार्टी की नाकामियों को कैसे जनता के बीच लेकर जाना है और इसमें मीडिया की भूमिका कैसी हो, इस बिंदु पर विस्तार से बताते हुए शर्मा ने मीडिया प्रभारियों को अपने क्षेत्र के मीडिया कर्मियों से सतत संपर्क रखने की बात कही। शर्मा ने पार्टी के मीडिया प्रभारियों को क्षेत्रीय मुद्दे ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी जो सीधे जनता की समस्याओं से जुड़े हों।
कवर्धा मीडिया विभाग की टीम भी हुई शामिल पार्टी की इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यशाला में कवर्धा जिले की मीडिया विभाग की टीम भी शामिल हुई जिसमें जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा के साथ मुकेश सेन, तेजप्रकाश तिवारी और अमन पाठक सम्मिलित हुए। दरअसल इस प्रशिक्षण कार्यशाला में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के मीडिया प्रभारियों के साथ ही विधानसभा मीडिया प्रभारी और सहप्रभारियों को ही बुलाया गया था।
डू एंड डोंट्स भी बताए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रभारी के रूप में काम करते हुए हमें किन किन बातों का ख्याल रखना है। क्या लिखना, बोलना है और क्या नहीं। उन्होंने मीडिया प्रभारियों के बीच एक पॉवर प्रेजेंटेशन से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के घोटालों, कांग्रेस सरकार द्वारा आम लोगों से किए गए विश्वासघात और उनकी राजनैतिक विफलताओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।
इससे पहले सांसद विजय बघेल, पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट के एस चौहान, निश्चय बाजपेई, राहुल टिकरिहा तथा कवर्धा जिले के मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने भी कार्यकर्ताओं के बीच मीडिया और खबरों को लेकर अपनी बातें रखीं।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…