भारत में 6% बढ़ी रिटेल बिक्री, विकसित देशों में घटी:देश में खेल से जुड़े सामान की बिक्री 18%, गहनों की 10% बढ़ी

Updated on 20-12-2022 06:04 PM

देश में नवंबर का महीना खुदरा कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहा। आमतौर पर त्योहारों के बाद खुदरा कारोबार में थोड़ी कमी देखने को मिलती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में बीते माह खुदरा कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ भारत में खुदरा कारोबार में बीते साल की तुलना में 6% और कोविड-पूर्व यानी नवंबर 2019 की तुलना में 15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बीते साल के मुकाबले 18% की ग्रोथ
भारत के रिटेल कारोबार पर नजर रखने वाली रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक बीते माह स्पोर्ट्स गुड्स की बिक्री काफी अच्छी रही। फीफा वर्ल्ड कप के अलावा क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और स्कूल-कॉलेज स्तरीय खेल स्पर्धाओं के चलते स्पोर्ट्स गुड्स की बिक्री में बीते साल के मुकाबले 18% की ग्रोथ दिखी, वहीं कोविड पूर्व यानी 2019 की तुलना में इसमें 24% की ग्रोथ रही।

पश्चिम भारत में रिटेल कारोबार बेहतर
क्षेत्र के आधार पर देखें तो बीते माह पश्चिम भारत में रिटेल कारोबार 2021 की तुलना में 8% बढ़ा, जबकि उत्तर भारत में इसमें 4% की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। पूर्वी भारत में 5% और दक्षिण में 6% की ग्रोथ दर्ज की गई।

ये खबरें भी पढ़ें

सस्ता सोना खरीदने का मौका, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लगा सकते हैं पैसा
सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की पांचवी सीरीज सोमवार यानी 19 दिसंबर से खुल गई है। इसमें 23 दिसंबर तक निवेश का मौका है। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,409 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,359 रुपए देने होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.