इस्पात कर्मचारी को सोसाइटी में रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई

Updated on 18-11-2024 12:36 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 भिलाई नगर द्वारा माह अक्टूबर या उसके पूर्व संयंत्र की सेवा से सेवानिवृत्त हुए संस्था के सदस्यों की भावपूर्ण विदाई दी गई। संस्था के सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त सदस्यों को अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने शाल/श्रीफल और उनकी जमा पूंजी का खाता देय चेक देकर सम्मानित किया।


अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने वरिष्ठ कर्मियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक पड़ाव है लेकिन आप लोगों ने अपने सेवाकाल में भिलाई स्टील प्लांट और अपनी सोसाइटी के लिए जो योगदान दिया,वह हमेशा रेखांकित होता रहेगा। उन्होंने रिटायर सदस्यों को जीवन के नए चरण की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी। इन रिटायर कर्मियों में रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से तिलकराम वर्मा,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से गणेश राव, सिंटरिंग प्लांट 2 से रामजी,मर्चेंट और वायर रॉड मिल से शंकरलाल ठाकरे,ब्लास्ट फर्नेस से कामता प्रसाद ठाकुर,कोल हैंडलिंग प्लांट से अजय कुशवाहा, मेडिकल से मुकेश मून,एनर्जी मैनेजमेंट विभाग से ऋषि कुमार,जीएडी से बी.मूर्ति,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से मानस कुमार, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से अशोक कुमार,आई तेजश्वरा राव,टीईडी से सतीश कुमार,ब्लास्ट फर्नेस से राजेंद्र कुमार,प्लेट मिल से सज्जाद हुसैन, एलडीसीपी से चंचल प्रसाद,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से जुगल किशोर सिंह, स्टोर्स से श्रीमती फिलोमिना, जीएडी से दुर्गा वर्मा,जनरल एस्टेब्लिशमेंट से मधुमिता घोष और मेडिकल से डॉक्टर लता देवांगन शामिल हैं।


इन रिटायर सदस्यों में जुगल किशोर सिंह और सज्जाद हुसैन सहित कई अन्य ने भी सोसायटी के साथ अपने वर्षों पुराने संबंधों को याद किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष द्वय इंदरजीत कौर और अमिताभ तथा संचालक गण हरिराम यादव, नीरजा शर्मा, कुलेश्वर चंद्राकर, विनोद वासनिक और पवन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ सहायक चंचल तिवारी व आभार वरिष्ठ सहायक बाबूलाल टंडन ने व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.