अमेरिका में नौकरी छोड़ लौटे भारत, शुरू किया होम डिलीवरी का काम, खड़ी कर दी 2400 करोड़ की कंपनी

Updated on 27-12-2023 01:33 PM
नई दिल्ली: दुनिया में ज्यादातर लोगों का सपना पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करने का होता है। वहीं अगर किसी को अमेरिका या किसी और देश में मोटी सैलरी वाली नौकरी मिल जाए तो उसे लोग किसी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन कहते हैं बड़ी सफलता हासिल करने के लिए रिस्क लेना भी जरूरी होता है। आज हम आपके एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अमेरिका में अपनी मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर भारत में होम डिलीवरी का काम शुरू किया था। आज वह 2,400करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन कंपनी ग्रोफर्स डॉट कॉम (Grofers.com) के संस्थापक अलबिंदर ढींढसा (Albinder Dhindsa) की। यह कंपनी लोगों को बेकरी सामान, ग्रोसरी का सामान, फ्रुट और सब्जियां, मीट, बेबी केयर प्रोडक्ट आदि घर बैठे मुहैया करती है। अलबिंदर ने घर-घर सामान पहुंचाने का ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करके सफलता की एक नई कहानी (Success Story) लिख दी।

आईआईटी दिल्ली से की इंजीनियरिंग


पंजाब के पटियाला में पले-बढ़े अलबिंदर ने आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इंजीनियरिंग करने के बाद अलबिंदर ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका की एक कंपनी से की थी। 2005 में उन्होंने अमेरिका के यूआरएस कॉरपोरेशन में ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट के तौर पर नौकरी की। कुछ समय बाद अलबिंदर ने नौकरी छोड़ एमबीए किया और भारत लौट आए।

ऐसे हुई शुरुआत


भारत आकर अलबिंदर ने जौमेटो डॉट कॉम (Zomato.com) के साथ काम किया, लेकिन वह खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते। अलबिंदर ने अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए बिजनेस की जानकारी जुटाना शुरू किया। अलबिंदर ने देखा कि भारत में डिलिवरी इंडस्ट्री में बड़ा स्कोप है। इसके बाद इसी कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने डिलीवरी का काम करने की प्लानिंग की। इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके एक दोस्त सौरभ कुमार से हो गई। उन्होंने अपने दोस्त को यह बात बताई। दोनों दोस्तों ने इसे विचार को अवसर में बदलने का निर्णय किया।

तेजी से बढ़ा बिजनेस


अलबिंदर ने अपने स्टार्टअप की नींव रखी और ऑनलाइन कंपनी 'वन नंबर' की शुरुआत की। हालांकि बाद में बदलाव के चलते उन्होंने वन नंबर को ग्रोफर्स (Grofers) के नाम से रीब्रांड भी किया। ग्रोफर्स (Grofers) एक ऐसी कंपनी बनकर सामने आई जिसे वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन आर्डर करने की सुविधा मिलती है। यह कुछ ही घंटो में आपको सामान की डिलीवरी कर देती है। लोगों को अलबिंदर का यह आइडिया खूब पंसद आने लगा। देखते ही देखते बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता समेत सभी बड़े शहरों में यह रोजाना 20 हज़ार से भी ज्यादा कस्टमर को अपनी सेवा प्रदान करने वाली स्टार्टअप बन गई। ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टार्टअप ग्रोफर्स (Grofers) का बाद में नाम बदलकर ब्लिंकिट (Blinkit) रख दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.