राजस्व शिविरों को ग्रामीणों-किसानों का मिला अच्छा प्रतिसाद

Updated on 17-02-2024 06:37 PM

बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभिन्न कामों और सेवाओं से संबंधित 37,660 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 11,915 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कामों के हैं। अन्य विभागीय सेवाओं से संबंधित 25 हजार 745 कार्यों के लिए अर्जियां भी शिविर में प्राप्त हुई। अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर लिया गया। बचे प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई।


कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत 1 से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रामों में 224 शिविर आयोजित किए गए। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोग उत्साह के साथ शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से करा पाए। विकसित भारत यात्रा की तर्ज पर इन शिविरों में विभिन्न सेवाओं के लिए छुटे हुए पात्र लोगों से आवेदन भी भराए गए। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं आधे दर्जन शिविरों में पहुंच कर निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने अपने गांव घर के नजदीक शिविरों के जरिए लंबित समस्यायों के समाधान हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है।



जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित सभी 224 शिविरों में भू स्वामियों का   बी वन बढ़कर सुनाया गया। इन शिविरों में अविवादित नामांतरणों के 637,अविवादित बंटवारा के 235, अभिलेख अपडेट 290,अभिलेखों में त्रुटि सुधार 315, नक्शा बटांकन के 86, सीमांकन के 140, डायवर्सन के 47, वृक्ष कटाई के 7, जाति प्रमाण पत्र 3176, निवास के2797, आय के 2851और राजस्व संबंधी अन्य 1110 कार्य किए गए। शिविर में राजस्व के अलावा अन्य फ्लैगशिप योजनाओं और सेवाओं से जुड़े 25 हजार 745 आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। इनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पीेएम किसान सम्मान, प्रधानमंत्री आवास, पीएम उज्जवला योजना, केसीसी आदि योजनाएं शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.