रेवेन्यू दोगुना, घाटा तिगुना और 7,000 करोड़ का कैश! IPO लाने की तैयारी में जेप्टो, जानिए सबकुछ

Updated on 26-12-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी में है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी आज ही इसके लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है। यह IPO करीब 1.3 अरब डॉलर यानी लगभग 11,680 करोड़ रुपये का हो सकता है। जेप्टो इस IPO के जरिए लगभग 11,000 करोड़ रुपये का नया फंड जुटाना चाहती है। बाकी की रकम उन शुरुआती निवेशकों के लिए होगी जो अपने शेयर बेचना चाहते हैं।

कंपनी के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) में दर्ज कागजात के मुताबिक 23 दिसंबर को हुई एक खास आम बैठक में शेयरधारकों ने 11,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी थी। उम्मीद की जा रही है कि जेप्टो अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी की गोपनीय सुविधा के तहत फाइल करेगी। इस सुविधा से कंपनी को बाद में अपने आईपीओ का साइज बदलने की छूट मिल जाएगी। जेप्टो ने इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

लीड बैंकर

RoC की फाइलिंग के अनुसार, जेप्टो ने वित्त वर्ष 2025 में 9,669 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल से 129% ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का शुद्ध घाटा भी लगभग तीन गुना बढ़कर 3,367 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल 1,214 करोड़ रुपये था। चार साल पुरानी यह कंपनी अगले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बना रही है। इस IPO को मैनेज करने के लिए जेप्टो ने कई बड़े बैंकों को हायर किया है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी, गोल्डमैन सैश, जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं। मॉर्गन स्टेनली इस इश्यू का लीड बैंकर है।
कंपनी ने IPO फाइलिंग की तैयारी के तहत अपने खर्चों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। कंपनी ने लगभग 800-900 कर्मचारियों की छंटनी की है और खाली पदों को नहीं भरा है। इसके अलावा ग्राहकों को जोड़ने की लागत और कॉर्पोरेट खर्चों में भी कटौती की है। जेप्टो की दो बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां ब्लिंकिट और स्विगी हैं। ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी ईटरनल (जोमैटो) है जबकि स्विगी इंस्टामार्ट की पैरेंट कंपनी है। ईटरनल और स्विगी पहले ही लिस्ट हो चुकी हैं।

कितना कैश?

नवंबर के अंत तक जेप्टो के पास लगभग 7,000 करोड़ रुपये का कैश था। BofA सिक्योरिटीज की सितंबर की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लिंकिट के पास क्विक कॉमर्स मार्केट का 50% से अधिक हिस्सा है। बाकी हिस्सेदारी में जेप्टो, इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ शामिल हैं। सितंबर के अंत तक ब्लिंकिट के पास 1,800 से अधिक डार्क स्टोर्स थे जबकि इंस्टामार्ट और जेप्टो के पास लगभग 1,000-1,100 डार्क स्टोर्स थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.