बीएलओ पर कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारी ने बनाया दबाव शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत

Updated on 04-09-2022 05:50 PM
तहसील सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत हर्रहवा निवासी रामलल्लू प्रजापति शिक्षक थे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धी खुर्द में पदस्थ थे पैरालिसिस व हार्ड के पेशेंट थे उनकी पत्नी कल्पना प्रजापति अभी नवनिर्वाचित सरपंच चुनी गई हैं 01 सितंबर को पंचायत भवन हर्रहवा में बैठक था उस बैठक शामिल हुए सासन सर्किल के राजस्व निरीक्षक(आर आई) शेषमणि शर्मा व हल्का पटवारी अमरीश मिश्रा ने उपसरपंच राममिलन बैस को कहा कि बीएलओ को फोन करो हमें बात करनी है।

रामलल्लू प्रजापति शिक्षक से फोन कनेक्ट हुआ राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी की बातचीत हुई बीएलओ श्री प्रजापति को संबंधित अधिकारी राजस्व निरीक्षक व पटवारी सख्त लहजे में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्ड में आधार कार्ड मोबाइल नंबर फीडिंग के कार्य में आपके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है आप सस्पेंड हो जाओगे हालांकि उस दरमियान बीएलओ श्री प्रजापति अपने क्षेत्र में ही कार्य करने में व्यस्त थे।

परिजनों का आरोप है- कि राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी के द्वारा कार्य के लिए प्रेशर किया गया बीएलओ श्री प्रजापति ने क्षेत्र से काम करके आए थे घर पर 01 सितंबर की देर रात तक उन्होंने बीएलओ के कार्य में व्यस्त थे 02 सितंबर की सुबह काफी देर बाद बिस्तर से नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई परिजनों को आशंका हुई और किसी तरह से गेट के लॉक को खोला गया तो बीएलओ की मृत्यु बेड पर हो चुकी थी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह राज्य सरकार पर सवालिया निशान खड़ा किया श्री शाह ने कहा कि शिक्षक का मुख्य कार्य होता है बच्चों को पढ़ाना लेकिन गूंगी बहरी सरकार व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षक पर कई बड़े जिम्मेदारियों का भार दे देते हैं शिक्षकों की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है मेरे जिला पंचायत क्षेत्र से रामलल्लू प्रजापति शिक्षक की मौत हो गई है जिन अधिकारियों ने कार्य के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया है उन पर कार्यवाही की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.