आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने परियोजना अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Updated on 08-05-2025 02:10 PM

बिलाईगढ़। सरसींवा क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को परियोजना अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र परसाभांठा में कार्यरत महेश्वरी साहू ने आरोप लगाया है कि बिना ठोस आधार के उन्हें नोटिस जारी किया गया और अप्रैल माह का रेडी टू ईट फूड वितरण रोक दिया गया।

क्या है मामला...
महेश्वरी साहू का कहना है कि वे 2013 से उस केंद्र पर कार्यरत हैं और केवल अपने क्षेत्र के हितग्राहियों को ही गरम भोजन और रेडी टू ईट फूड का वितरण करती हैं। उनका आरोप है कि चोरभट्ठी बस्ती में पदस्थ दूसरी कार्यकर्ता सुलोचना साहू ने जबरन सर्वे कर उनके क्षेत्र के हितग्राहियों को भी लाभ पहुंचाया, जिससे डबल लाभ की स्थिति बनी। इसके बावजूद उन्हें ही नोटिस थमा दिया गया।

पीड़ित कार्यकर्ता ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें तत्काल रेडी टू ईट फूड उपलब्ध कराया जाए और वितरण की अनुमति दी जाए। साथ ही दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निष्पक्ष सर्वे कर उचित कार्यवाही की जाए।

परियोजना अधिकारी का पक्ष:
इस मामले पर परियोजना अधिकारी विजय प्रभात सरल ने मीडिया से कहा कि उन्हें गरम भोजन और रेडी टू ईट फूड के डबल वितरण की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए ही नोटिस जारी किया गया था। कार्यकर्ता द्वारा अब दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए गए हैं। मौके पर निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संबंधित कार्यकर्ता को वितरण की अनुमति तत्काल बहाल की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.