राजस्व मंत्री वर्मा 17 को करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा
Updated on
16-06-2025 05:40 PM
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण,भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति,प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और WINDS योजना की प्रगति की रिपोर्ट के साथ-साथ मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा और NDRF के फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नवपदस्थ नायब तहसीलदारों, भू-अभिलेख अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…