रिसाली निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी हुए सेवा निवृत्त

Updated on 03-12-2024 01:31 PM

रिसाली। रिसाली व्यक्ति के कार्यो से उन्हें याद रखा जाता है। सम्मान हमेशा उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए किया जाता है। उक्त बाते सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर ने रिसाली निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी संजय वर्मा के सेवा निवृत्त होने पर आयोजित समारोह में कही। उन्हें बिदाई देने अधिकारी और कर्मचारी निगम के सभागार में उपस्थित थे।

बिदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति केशव बंछोर ने की। उन्होंने कहा कि प्रभारी राजस्व अधिकारी अपने पूरे कार्यकाल में आम लोगों की मदद की है। उन्होंने कभी यह नहीं देखा कि कार्यालय आने वाले किस वर्ग से है। यही वजह है कि कार्यकाल समाप्त होने पर पूरा कार्यालय यहां उपस्थित है। बिदाई समारोह में एमआईसी सनीर साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, मनीष यादव, विलास राव

बोरकर, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, एम.पी. देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया। सम्मान करने लगी कतारे:-राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी संजय वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान करने कतार लगी। सबसे पहले रिसाली निगम के राजस्व विभाग से रवि श्रीवास्तव, टिकेन्द्र वर्मा ने शाल, श्रीफल और उपहार देकर सम्मानित किया।

इसके बाद सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर ने शाल व सृमृति चिन्ह के साथ महापुराण गीता भेंट किया। कर्मचारी संगठन के गोपाल सिन्हा, बृजेन्द्र परिहार, अमित चंद्राकर ने शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह के अंत में निगम की ओर से कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे व एम.पी. देवांगन ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। निगम कर्मियों ने अपने अधिकारियों की बिदाई बाजे गाजे ओर आतिशबाजी कर की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.