राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें : कलेक्टर

Updated on 27-03-2025 02:24 PM

नारायणपुर।  कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लिया गया। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा चिन्हांकित ग्रामों मे पेयजल, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने, अंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, लाईब्रेरी और उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ममगाईं ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने, स्कूल भवन में शौचालय मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण करने, विद्युत विहीन आंगनबाड़ियों में विद्युतीकरण करने, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रगति लाने, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्यो को समय पर पूर्णं करने, जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, जिले के आत्म समर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान करने एवं सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने तथा पुनर्वास योजना से लाभान्वित तथा नक्सली हिंसा में मारे गये आम नागरिकों के वारिशान को शासन की पूनर्वास योजना के तहत् नौकरी प्रदाय करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए।

कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन अंतर्गत नर्सरी पोखर हेतु शासकीय भूमि आबंटन करने, राजस्व संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने, सेवा निवृत्त पश्चात् शेष एवं देय स्वत्यों का भुगतान करने, जीएडी कॉलोनी डुमरतराई में हो रही समस्याओं का निराकरण करने, मेटानार के घर घर में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने, अवैध निर्माण रोकने, आश्रम छात्रावासों के समस्याओं का निराकरण करने, 08 मई 2025 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत् हितग्राहियों के सत्यापन में तेली लाने, अबुझमाड़िया जनजाति सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने, जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र शतप्रतिशत बनवाने, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त हुए आवेदनांे का शीघ्र निराकरण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए।

उन्होंने बैठक की समीक्षा करते हुए नलजल योजनांतर्गत संचालित पानी टैंक रिपेयरिंग एवं प्लास्टिक टंकी एवं सोलर पंप लगाने, पेयजल की समस्या को निराकरण करने, आपदा पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कराने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। अबुझमाड़िया जनजाति सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर रोजगार से जोड़ने निर्देशित किया।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.