कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं कृषि विज्ञान केंद्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Updated on 25-05-2025 01:44 PM

दंतेवाड़ा। आज जिला कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग से संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी मैदानी अधिकारियों को जून माह तक केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के शत-प्रतिशत प्रकरण तैयार करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण, मृदा नमूना संग्रहण में गति लाने, जैविक खेती के प्रति जागरुकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार तेज करना, किसानों को धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलें अपनाने हेतु शिविर आयोजित कर प्रोत्साहित करने को कहा गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि 1000 हेक्टेयर रकबे में ऑयल पाम के लिए सही हितग्राहियों का क्लस्टर स्तर पर चयन किया जाए, साथ ही केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु अभियान चलाया जाए।

इस क्रम में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि किसानों को मौसमी बीमारियों से पशुओं की सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान लक्ष्य की पूर्ति, सुनिश्चित करने, पशुपालकों के लिए केसीसी लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। मछली पालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि तालाब पट्टा आबंटन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही विभागीय केसीसी लक्ष्य को बढ़ाते हुए उसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। इस संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि यह आवश्यक है कि कृषि आधारित योजनाएं सही हितग्राहियों तक पहुंचे और जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बने। बैठक में उप संचालक कृषि  सुरज पंसारी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती मीना मंडावी, पशुपालन से डॉ. श्रीमती श्यामा मालवीय,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.