दुर्गा उत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक:इधर, हिंदू संगठन ने पुलिस को पंडालों में अश्लील गाने बजाने से रोकने के लिए लिखा पत्र

Updated on 02-10-2024 12:16 PM

राजधानी में दुर्गा उत्सव व दशहरा पर्व में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों कर बैठक ली और नवदुर्गा उत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने गुंडे-बदमाशों तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रामलीला, गरबा महोत्सव, पथ संचलन, चल समारोह, दशहरा महोत्सव, रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन की थाना स्तर पर समीक्षा की जाए। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने- अपने क्षेत्रों में दुर्गा पंडाल, गरबा स्थल पर सीसीटीवी केमरे, लाईटिंग और जुलूस मार्ग व प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर लें।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित कर शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों से अवगत कराएं। प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में निरंतर गश्त करते रहें। गरबा एवं झांकी स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस बल भी तैनात करें। इसके साथ ही वालंटियर एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग लें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर नजर रखें तथा गुंडे-बदमाशों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

पंडालों में ना बजाएं अश्लील गाने, हिंदू संगठन ने पुलिस को लिखा पत्र इधर, जय मां भवानी हिंदू संगठन ने नवरात्रि में झांकी समितियों पचं चल समारोह में अश्लील फिल्मी गाने बजाने पर दंडात्मक कारवाई के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष शुभम हिंदू ने आवेदन में लिखा है। हिंदुओं के पवित्र धार्मिक उत्सव नवरात्रि का कार्यक्रम हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। पिछले कुछ वर्षों से इस पवित्र त्यौहार के दौरान कुछ असामाजिक अश्लील फिल्मी गाने बजा कर धार्मिक आयोजन की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। पंडालों में अश्लील गाने बजाने महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष भी एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या ने इस विषय को और गंभीर बना दिया था। आपसे विनम निवेदन है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, थाने स्तर पर एक बैठक आयोजित कर डीजे संपालकी और झांकी समितियों को जागरूक किया जाए, ताकि नवरात्रि का पवित्र आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.