वीबी-जी राम जी (ग्रामीण) के तहत विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा

Updated on 02-09-2026 05:28 PM

धमतरी। जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण विकास को गति देने और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के लिए मंगलवार  को जिला पंचायत के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वनमंडलाधिकारी धमतरी  कृष्णा जाधव तथा उप निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद  वरूण जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, कृषि एवं उद्यानिकी विकास, वन संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं तथा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में ‘एक क्षेत्र–अनेक योजनाओं का समन्वित लाभ’ की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री नाहटा ने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं को आपस में जोड़कर कार्य करने से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यों के चयन में स्थानीय आवश्यकता, उपयोगिता, गुणवत्ता और दीर्घकालिक लाभ को प्राथमिकता दी जाए।

वन क्षेत्रों में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं पर जोर

वन क्षेत्रों एवं उनसे लगे ग्रामीण इलाकों में बायोफेंसिंग और तार फेंसिंग जैसे अनुमेय कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य वन क्षेत्रों, वृक्षारोपण स्थलों तथा निर्मित परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्रों में ग्रामीणों के आवागमन और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। दौड़-पंडरीपानी मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण के प्रस्तावों को अभिसरण के माध्यम से पूरा करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पुलिया और संपर्क सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। इससे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बैठक में जिले के पर्यटन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष चर्चा की गई। पर्यटन स्थलों पर सड़क, शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षित आवागमन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इको पार्क सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों के विकास एवं रखरखाव में ग्राम पंचायतों की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मेचका, खल्लारी तथा धमतरी विकासखंड के हरफर, सटियारा, कोड़ेगांव (रै) सहित विभिन्न क्षेत्रों में वन एवं राजस्व क्षेत्र के अनुसार संबंधित एजेंसियों के माध्यम से जनसुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि पर्यटन अधोसंरचना का विकास केवल पर्यटकों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी तैयार किए जा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.