गांवों में विकास कार्यो को गति देने की योजनाओं की समीक्षा

Updated on 21-03-2025 02:05 PM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज तखतपुर और कोटा ब्लॉक में विकास कार्यो को गति देने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महिला सरपंचों की हौसला अफजाई की। कलेक्टर ने इस दौरान पहली बार निर्वाचित हरदी की महिला सरपंच से जब पूछा कि गांव के विकास के लिए आपकी क्या प्लानिंग है, तो महिला सरपंच ने गांव की समस्या गिनाकर उसके निराकरण के लिए एक लय में जवाब दिया। उन्होंने महिला सरपंच की जागरूकता की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार अपने गांव की समस्या का चिन्हांकन कर गांव में विकास कार्यों को दोगुनी गति देना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सरपंच की अहम भूमिका होती है।

कलेक्टर ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल, एसडीएम, जनपद सीईओ, सरपंच एवं रोजगार सहायक मौजूद थे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में आपकी महत्पूर्ण भूमिका है। सरपंच की स्वीकृति के बिना ग्राम पंचायत में केाई काम नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक स्वीकृत, पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए योजना में प्रगति लाए। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम केा देखते हुए हमें पेयजल की समस्या पर फोकस करना है।

उन्होंने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा चलित वाहन की सुविधा दी जा रही है। किसी भी पंचायत में जहां पेयजल की समस्या आती है वहां फोन करने पर तत्काल यह गाड़ी पहुँच जाएगी और आवश्यकतानुसार नलकूप में सुधार का काम किया जाएगा। खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने पर तखतपुर ब्लॉक के लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कल इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सरपंच की सक्रियता से ही गांव में नशे संबंधी गतिविधियां रूक सकती है। कलेक्टर ने 30 मार्च को जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे जिले में आएंगे। वे इस दौरान करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी से उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाने कहा। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के साथ लोग अच्छी यादें संजोकर जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलेंस सभी सुविधाओं की तमाम व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम स्थल पर न लाए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.