सारंगढ़ में रेडक्रास के कार्यों की हुई समीक्षा

Updated on 13-06-2025 02:42 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ सह महासचिव एम.के. राउत एवं चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला शाखा रेडक्रास सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, वर्षा बंसल, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, बीएमओ रामलाल सिदार, रेडक्रास सदस्य लिंगराज पटेल, अब्बास अली, रतन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, मोहन नायक, अरूण गुडडू यादव, दीपक थवाईत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में गर्भवती महिला, प्रसव, रेडक्रास के गतिविधियां, जिले में विभिन्न रोगों के इलाज और रोगियों की जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दिया गया।

बैठक में रेडक्रास सीईओ एम.के. राउत ने कहा कि 14 वर्ष के बच्चों को जूनियर रेडक्रास वर्ग में शामिल किया जाए ताकि वे भविष्य में आजीवन सदस्य बनकर रेडक्रास के लगातार कार्य करते रहें। इसके लिए उन्हें 3 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाए। इसी प्रकार अन्य सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जाए। सामाजिक सेवा में अपनी भागीदारी के इच्छुक व्यक्ति, संस्था, समाजसेवी निक्षय मित्र बन सकते हैं। टीबी रोगियों को वे स्वयं संपर्क कर या रेडक्रास में राशि या सामग्री जमा कर सकते हैं। रेडक्रास ऐसे वंचित टीबी मरीजों को निक्षय मित्र द्वारा प्रदत्त राशि या सामग्री को उपलब्ध कराएगा। नगरपालिका अध्यक्ष को रेडक्रास में संरक्षक सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रबंध कमेटी के किसी पद में शासकीय सेवक कार्यरत हैं, तो उन्हें संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मंगाएं। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर ही नियम अनुसार उन्हें रेडक्रास में रखा जाएगा। इसी प्रकार रेडक्रास प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए। महारत्न संस्था से उनके सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे राशि का उपयोग डॉक्टर, वाहन चालक के प्रतिमाह वेतन हेतु वाक इन इंटरव्यू से एमबीबीएस डॉक्टर की भर्ती करें और रेडक्रास और दिए गए एम्बुलेंस वाहन का उपयोग चिकित्सा कार्य में करें।

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा या  मानव निर्मित आपदा में रेडक्रॉस सोसाइटी मानव सेवा में समर्पित रहता है तथा कमजोर लोगों की जीवन एवं स्वास्थ्य की देखभाल करता है। रेडक्रास सोसायटी "नर सेवा ही नारायण सेवा" मानवतावादी विधि के सिद्धांत पर कार्य करता है। लोगों को इस बारे में जागरूक करना है कि आपदाओं का सामना कैसे करें, स्वयंसेवक को प्रशिक्षित करना एवं आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए दक्ष करना है।

रेडक्रास के कार्य में प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करना, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, जूनियर एवं यूथ रेडक्रास की गतिविधियों का शालाओं एवं महाविद्यालयों में निरंतर संचालन करना, रक्तदान शिविर का आयोजन करना, निःशुल्क एम्बुलेंस शव वाहन एवं चलित चिकित्सालय (एमएमयू) का संचालन करना, रेडक्रास मेडिकल स्टोर का संचालन करना ताकि लोगों को सस्ते दरों पर दवाईया उपलब्ध करायी जा सके। अपंग कल्याण केन्द्र, मूक बधिर अध्ययन शाला, कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण केन्द्र समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालन करना शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.