पाकिस्तानी सेना में विद्रोह? असीम मुनीर के खिलाफ उतरे उनके ही अफसर, पद नहीं छोड़ने पर आर-पार की धमकी

Updated on 02-04-2025 12:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना को देश की सबसे मजबूत संस्था माना जाता है। पाकिस्तान में सियासत से लेकर तमाम बड़े बिजनेस तक सेना की दखल है। हालांकि अब सेना पर भी पाकिस्तान में सवाल उठे हैं और उसे आंतरिक विद्रोह जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ फौज के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तानी सेना के कई अफसर चाहते हैं कि मुनीर पद से हट जाएं। सेना के अफसरों के एक कथित लेटर के लीक ने मुनीर के खिलाफ विद्रोह की चर्चा को दवा दी है। 'द गार्डियंस ऑफ ऑनर' के नाम से लीक इस पत्र ने पाकिस्तान सेना के भीतर दरार को उजागर किया है।
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द गार्डियंस ऑफ ऑनर' नाम के इस लेटर में जूनियर और मिड-लेवल अधिकारियों ने आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं। लीक हुआ ये कथित लेटर सीधे असीम मुनीर को लिखा गया है। इसमें मुनीर पर परिचालन अक्षमता, भ्रष्टाचार, राजनीतिक उत्पीड़न और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप लगाए गए हैं। मुनीर वॉशिंगटन और लंदन में पहले से ही जांच के दायरे में है। ऐसे में उनकी मुश्किल बढ़ गई है।

बढ़ने जा रही है असीम मुनीर की मुश्किल?

द गार्डियंस ऑफ ऑनर नाम की इस लीक चिट्ठी से पता चलता है कि सेना के अफसरों में मतभेद हैं। अफसरों का कहना है कि मुनीर ठीक काम नहीं कर रहे हैं। पत्र में मुनीर से इस्तीफे की मांग की गई है। अफसरों का कहना है कि मुनीर ने सेना और देश का भरोसा खो दिया है। ये चिट्ठी ऐसे समय सामने आई है, जब मुनीर पर अपने रिश्तेदारों को ऊंचे पदों पर बैठाने का आरोप है। मुनीर के परिवार के सदस्यों के सरकार के कामकाज में दखल देने की बात कही जा रही है
पाक सेना के 'विद्रोही' अफसरों का कहना है कि देश के हालात 1971 जैसे हो गए हैं, जब पाकिस्तान की सेना की गलतियों की वजह से पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जनरल मुनीर ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे रावलपिंडी में सेना मुख्यालय की तरफ मार्च करेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि सेना की साख को बहाल करने के लिए जनरलों की एक परिषद को सत्ता संभालनी चाहिए।

अमेरिका में मुनीर के खिलाफ बिल

पाकिस्तान की सेना के अंदर विरोध के स्वर उठ रहे हैं तो दूसरी ओर जनरल मुनीर की अमेरिका से भी अनबन हो गई है। अमेरिका को पाकिस्तान की आर्थिक नीतियां और विदेश नीति पसंद नहीं आ रही हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को सैन्य और आर्थिक मदद देने से इनकार किया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा बिल भी अमेरिका में आया है। यह बिल पास हो जाता है तो जनरल मुनीर की संपत्ति जब्त हो सकती है, उन पर यात्रा प्रतिबंध लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.