रीवा स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनेगा : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 19-09-2025 12:05 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का विस्तार, मशीनों एवं चिकित्सकों व चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय रीवा का उन्नयन कर 300 बिस्तरीय किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में 8 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन ओपीडी सहित 13 करोड़ 65 लाख रूपये से बनाये गये चिकित्सालय विस्तार भवन व कनेक्टिंग कॉरीडोर का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मरीजों के लिये चिकित्सक भगवान के समान है। इसी प्रकार डॉक्टर को भी मरीज को भगवान मानकर इलाज करना चाहिए, तभी वह सफल चिकित्सक होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित ओपीडी में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिये संकेतक लगायें, साथ ही रिसेप्शन में सभी को उचित परामर्श व जानकारी उपलब्ध हो तथा साफ-सफाई बेहतर रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़े में स्वस्थ नारी सशक्त समाज को प्राथमिकता दी गई है। सभी गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच की जाये और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले से अपेक्षा की कि जिले में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम करने की चुनौती को अवसर के तौर पर लें, जिससे समन्वित प्रयास से रीवा जिले एवं प्रदेश में तीन माह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक के अनुरूप सुधार आ सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों सहित चिकित्सालयों में पखवाड़े में मरीजों की स्क्रीनिंग करें और उसे पोर्टल में अपलोड करायें। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.