50000 रुपए का इनाम, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन... BJP विधायक को 'यमराज' से बचाने वाले PSO पर सीएम 'मेहरबान'

Updated on 30-09-2024 11:52 AM
इंदौर: राऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मधु वर्मा की जान उनके पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया ने बचा ली। 24 सितंबर की सुबह वर्मा जी जब घर पर लोगों से मिल रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पीएसओ अरुण ने तुरंत अपनी ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सीपीआर दिया और अस्पताल पहुंचाया।

बीजेपी विधायक को आया था अटैक


डॉक्टरों ने बताया कि मधु वर्मा को हार्ट अटैक आया था और उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। समय पर सीपीआर और इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरुण की बहादुरी और समझदारी की तारीफ करते हुए। उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

ये लोग थे मौजूद


उन्होंने कहा कि घटना के वक्त पीएसओ अरुण, विधायक के पीए भानु हार्डिया और जुगनू कुशवाह भी मौजूद थे। अरुण ने बताया कि विधायक लोगों से बात करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। भानु, जुगनू और मैं उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। भानु गाड़ी चला रहे थे।


गाड़ी में सीपीआर देना शुरु किया


पीएसओ ने कहा कि मैंने विधायक जी को गाड़ी में ही सीपीआर देना शुरू कर दिया। हॉस्पिटल तो बस 10 मिनट की दूरी पर था, लेकिन ट्रैफिक बहुत ज़्यादा था। ऐसे में भानु ने रॉन्ग साइड गाड़ी चलाई और हूटर बजाते हुए अस्पताल पहुंचे।


दूसरी बार आई उन्हें खांसी


अरुण ने बताया कि मैंने उन्हें गाड़ी में एक बार सीपीआर दिया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। दूसरी बार में उन्हें हल्की सी खांसी आई। जब तक हॉस्पिटल नहीं आ गया, मैं उन्हें सीपीआर देता रहा।


पीएसओ को इनाम और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन


शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पताल पहुंचकर विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि विधायक की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और एडिशनल सीपी ने सीएम को पीएसओ अरुण की बहादुरी और सूझबूझ के बारे में बताया। यह सुनकर सीएम ने अरुण को 50 हजार रुपए का इनाम और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का ऐलान किया।

कौन हैं अरुण सिंह भदौरिया


अरुण सिंह भदौरिया 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2003 से 2 साल तक वे सीएम हाउस में तैनात रहे। इसके बाद 16 साल तक खंडवा सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान की सुरक्षा में रहे। दिसंबर 2023 में उन्हें राऊ विधायक मधु वर्मा के यहां पोस्टिंग मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.