रीवा का सुंदरजा आम है बेहद खास, जारी हो चुका है नाम से डाक टिकट

Updated on 19-01-2023 06:15 PM

देश भर में कई प्रजाति के आम पाए जाते हैं। रीवा की पहचान कहे जाने वाले सुंदरजा आम का स्वाद न केवल देश बल्कि विदेश में भी खूब लोकप्रिय है। इसकी खासियत है कि यह दूसरे आम से कहीं अधिक स्वादिष्ट होता है। वर्ष 1968 में इसके नाम से डॉक टिकट भी जारी किया जा चुका है। सुंदरजा आम को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह आम अपनी खुशबू से पहचाना जाता है।

मध्यप्रदेश में पाए जाने वाले आम की 213 प्रजाति में से सबसे प्रमुख सुंदरजा आम है। राज्य शासन के एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में रीवा जिले का उत्पाद सुंदरजा आम है। यह मुख्यत: रीवा की देन है जो अब पूरे देश की नर्सरी में पाया जाता है। दिल्ली, मुंबई, चैन्नई, कलकत्ता, पाकिस्तान, इग्लैण्ड और अमरीका सहित अरब देशों में सुंदरजा आम अपनी खासियत के चलते आम प्रेमियों को काफी लुभाता है। इसकी खासियत यह है कि सुंदरजा आम में विशेष खुशबू होती है। जैसा इसका नाम है यह देखने में भी उसी तरह सुंदर दिखाई देता है। यह आम अपनी खास मिठास के लिए भी जाना जाता है। इसके चलते सभी इसे पंसद करते हैं। सुंदरजा आम खासियतों को लेकर समूचे देश सहित विश्व में भी विख्यात है। इसके छोटे वृक्ष में भी 100 से 125 किलो तक पैदावार होती है और एक आम का वजन औसतन 200 से 250 ग्राम तक होता है।

सुंदरजा आम रीवा राजघराने की देन है। प्राचीन काल में सुंदरजा आम यहाँ के महाराजाओं की खास पसंद में शामिल रहा है। रीवा में कुठिलिया अनुसंधान केन्द्र और गोविंदगढ़ की नर्सरी में सुंदरजा आम के पौधे विकसित किये जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.