वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस होगी आरएफएसएल

Updated on 07-06-2025 12:38 PM

दुर्ग । क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला दुर्ग में विसरा, नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव, एक्साइज एवं बायोलॉजी से संबंधित प्रदर्शों का परीक्षण कार्य किया जा रहा है। दुर्ग संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला दुर्ग का विजीट किया गया। डॉ. पंकज ताम्रकार प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला दुर्ग द्वारा बताया गया कि इस आरएफएसएल के चरणबद्ध उन्नयन हेतु नारकोटिक्स प्रभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) एवं डीएनए यूनिट हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित हो जाने से नवीन मनो-सक्रिय पदार्थ (एनपीएस) का परीक्षण भी किया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में अपराध के पैटर्न को दृष्टिगत रखते हुए सायबर फोरेंसिक का प्रस्ताव भी भेजा जायेगा। संभागायुक्त द्वारा विजीट के दौरान प्रयोगशाला की प्रशंसा की गयी साथ ही इस परिसर को फोरेंसिक लैब हेतु अत्यंत उपयुक्त बताया गया तथा इस परिसर में विडियो कांफ्रेसिंग हॉल विकसित किये जाने हेतु एसडीएम भिलाई को निर्देशित किया गया ताकि वैज्ञानिक अधिकारियों को साक्ष्य देने विभिन्न जिलों के कोर्ट में जाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं राजनांदगांव रेंज के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अधिकारियों के बीच प्रयोगशाला में होने वाले परीक्षण कार्यों के संबंध में एवं पुलिस के द्वारा भेजे जाने वाले प्रदर्शों के विषय में चर्चा हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.