कोपरा स्वास्थ्य केंद्र में आरएचओ पूनम सिन्हा ने अकेले कराए एक घंटे में दो सुरक्षित प्रसव

Updated on 10-06-2025 11:46 AM

गरियाबंद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपरा में रविवार तड़के रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात महिला ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती पूनम सिन्हा ने एक घंटे के भीतर दो गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित और सफल सामान्य प्रसव अकेले संपन्न कराया। दोनों नवजात शिशु एवं माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पर प्रसूतियों के परिजनों ने आरएचओ पूनम सिन्हा का आभार जताया। गौरतलब है कि श्रीमती पूनम सिन्हा पूर्व में भी कई जोखिमभरे व जटिल प्रसवों को सफलतापूर्वक संभाल चुकी हैं। कोपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का क्रिटिकल डिलीवरी मामलों को नार्मल डिलीवरी में बदलने का एक अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जो यहां की चिकित्सा सेवाओं की दक्षता, अनुभव और संवेदनशीलता को दर्शाता है। सफल प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थानीय नागरिकों व स्वास्थ्य विभाग ने आरएचओ पूनम सिन्हा की सेवा भावना, कार्यकुशलता और निष्ठा की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि पहला मामला ग्राम सुरसाबांधा की 23 वर्षीय वंदना साहू (पति गजेंद्र साहू) का था, जिन्हें रात 1.20 बजे प्रसव पीड़ा के साथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आरएचओ पूनम सिन्हा की निगरानी में वंदना ने रात 2 बजकर 46 मिनट पर 3.700 किलोग्राम वजनी स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। यह उनका प्रथम प्रसव था। इसके बाद ग्राम तर्रा निवासी 27 वर्षीय यज्ञा तारक (पति ओंकार तारक) को सुबह 03 बजे लाया गया। उनका यह द्वितीय प्रसव था, जिसमें उन्होंने 3 बजकर 58 मिनट पर 2.7 किलोग्राम वजनी स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। दोनों ही डिलीवरी पूर्णतः सामान्य एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हुईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.