ऋचा चड्ढा बोलीं- हीरामंडी में किरदारों ने पहनी असली ज्वेलरी:इन सभी की कीमत करोड़ो में

Updated on 03-05-2024 02:13 PM

संजय लीला भंसाली की हालिया वेब सीरीज हीरामंडी में ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया है। सीरीज में उनके काम को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया है। अब हालिया इंटरव्यू में ऋचा ने खुलासा किया है कि सीरीज में किरदारों ने जो ज्वेलरी पहनी है, वो सभी असली हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इन ज्वेलरी की कीमत करोड़ों में है।

ऋचा बोलीं- ज्वेलरी के पैसों से एक अलग फिल्म बना सकती हूं
सुचरिता त्यागी को दिए इंटरव्यू में ऋचा ने हीरामंडी में काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया- इस सीरीज में दिखाए गए सभी कपड़े और ज्वेलरी असली हैं। इन सब की कीमत भी करोड़ों रुपए है। अगर मैं ये सब पहनकर भाग जाऊं, तो मैं अपनी खुद की एक और फिल्म बना सकती हूं।

सीरीज में दिखाए गई ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि किरदारों के कपड़े भी बहुत महंगे हैं। इन कपड़ो को रिम्पल-हरप्रीत नरूला ने डिजाइन किया है। रिम्पल-हरप्रीत नरूला को शानदार ब्राइडल कपड़ो के लिए जाना जाता है। इन दोनों ने ही फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह का पोशाक डिजाइन किया था।

संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में ऋचा चड्ढा के साथ मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, फरीदा जलाल जैसे कई बड़े कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं।

जुलाई में बच्चे को जन्म देंगी ऋचा
ऋचा ने फरवरी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब खबर है कि वो जुलाई में पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों ऋचा प्रेगनेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं और लगातार अपनी सीरीज हीरामंडी का प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन खत्म होते ही वो अपने बच्चे पर फोकस करेंगी।

ऋचा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो 'हीरामंडी' के बाद अब वो 'मिर्जापुर 3' और 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाली हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.