लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत बिगड़ी, तुरंत अस्पताल ले जाया गया

Updated on 02-12-2022 09:15 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पर्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के वक्त वह पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।  

पोंटिंग की हालत स्थिर

ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया। अब वह तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं दिखेंगे।

तीसरे सेशन में कमेंट्री नहीं करेंगे पोंटिंग

चैनल सेवेन के प्रवक्ता ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- रिकी पोंटिंग अस्वस्थ हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने खुद ही अपने सहयोगियों को अस्वस्थ महसूस करने के बारे में बताया था और कुछ लक्षणों से चिंतित होने के बाद उन्होंने जांच करवाने का फैसला लिया।

चैनल सेवेन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि क्या पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान पर्थ में चौथे दिन कमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में से एक हैं पोंटिंग

पोंटिंग का अचानक से तबीयत बिगड़ना इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि इसी साल ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पोंटिंग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे और उन्हें अस्पताल जाने का फैसला लिया। पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार वनडे में (2003, 2007) वर्ल्ड चैंपियन बनी।

पोंटिंग का करियर

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 13,378 रन, वनडे में 13,704 रन और टी20 में 401 रन हैं। टेस्ट में पोंटिंग के नाम 41 शतक और 62 अर्धशतक, वनडे में 30 शतक और 82 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। इसके अलावा पोंटिंग टेस्ट में पांच और वनडे में तीन विकेट भी ले चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.