रिहाना ने शाहरुख के गाने पर लगाए ठुमके:अनंत-राधिका के सेलिब्रेशन में 'जवान' के 'चलेया' गाने पर डांस करती दिखीं

Updated on 13-03-2024 02:30 PM

पॉप स्टार रिहाना ने भारत में पहली बार जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म किया था। बाद में रिहाना को आफ्टरपार्टी में शाहरुख खान के गानों पर थिरकते भी देखा गया।

रिहाना ने शाहरुख खान के गाने पर ठुमके लगाए
1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस थे। इन तीन दिनों के फंक्शन में पहले दिन ग्लोबल सेंसेशन रिहाना ने परफॉर्म किया था। रिहाना ने अपने पॉपुलर गाने 'वाइल्ड थिंग्स', 'पोर टी अप' और 'डायमंड्स' पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी थी। उनकी परफॉर्मेंस से पहले अंबानी परिवार ने स्टेज पर बुके देकर रिहाना का वेलकम किया था। रिहाना ने भी स्टेज पर अंबानी फैमिली के मेंबर्स के साथ मस्ती-मजाक की थी।

इवेंट में रिहाना की परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और मशहूर डांस कोरियोग्राफर शामक डावर भी एंजॉय करते नजर आए। उसी रात, आफ्टरपार्टी के दौरान रिहाना पीच कलर के आउटफिट में नजर आईं। वे हुडी पहने, हाथों में ग्लास लिए शाहरुख खान के गाने 'चलेया' पर थिरकती नजर आईं।

इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई थी। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं इंटरनेशनल हस्तियों में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे कई मेहमान भी शामिल हुए थे। सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस भी काफी सुर्खियों में रही। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके थे।

अंबानी परिवार ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए क्यों चुना जामनगर
नीता ने बताया-जामनगर से पूरे अंबानी परिवार का गहरा नाता है। अनंत की दादी जामनगर में पैदा हुई थीं। उसके दादा धीरूभाई अंबानी ने जामनगर से ही बिजनेस शुरू किया था। इसके साथ ही अनंत के पिता मुकेश अंबानी ने भी जामनगर में ही परिवार का कारोबार संभाला और यहीं पर बिजनेस की कला सीखी। इसके अलावा मुझे भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार है, क्योंकि भारतीय संस्कृति और कला मुझे काफी प्रेरित करती है। इसलिए गुजराती कल्चर और पारपंरिक रीति रिवाजों के साथ मैंने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग जामनगर में करने का प्लान बनाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.