रिंकू ने उड़ाए 5 सिक्स, आपको पता है IPL में छक्के खाने वाले गेंदबाजों का क्या हुआ अंजाम
Updated on
10-04-2023 07:04 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र का सबसे रोमांचक मैच रविवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के छक्का के दम पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में रिंकू सिंह ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका था। रिंकू ने ओवर की आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के उड़ाए।
रिंकू ने यह कारनामा किया अपने यूपी रणजी ट्रॉफी टीम के साथ यश दयाल के खिलाफ। यश दयाल की ही तरह आईपीएल कई ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके एक ओवर में 5 छक्के लग चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से वे गेंदबाज हैं और फिलहाल वह क्या कर रहे हैं...
IPL 2012: राहुल शर्मा बने क्रिस गेल के शिकार 17 अप्रैल 2012 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पुणे वॉरियर्स ने 183 रनों का लक्ष्य रखा। 13वां ओवर करने आए राहुल शर्मा की पहली गेंद पर सौरभ तिवारी ने एक रन लिया तो स्ट्राइक क्रिस गेल के पास आ गई। इसके बाद गेल ने लगातार 5 छक्के उड़ाते हुए राहुल शर्मा के छक्के छुड़ा दिए। IPL 2011 में 16 विकेट झटकने वाले राहुल का करियर पटरी से उतरा और फिर खत्म ही हो गया।
IPL 2020: शेल्डन कॉट्रेल को राहुल तेवतिया ने किया बर्बाद आईपीएल 2020 में पंजाब ने 223 रनों का लक्ष्य दिया तो लगा राजस्थान टीम घुटने टेक देगी। राहुल तेवतिया भी 23 गेंदों में 17 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। फैंस निराश थे, लेकिन राहुल तेवतिया को तो कुछ और करना था। उन्होंने पंजाब किंग्स के शेल्डन कॉट्रेल को 5 छक्के उड़ाते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। विकेट लेने के बाद सैल्यूट जश्न के लिए मशहूर कॉट्रेल को फिर IPL में उस तरह का सम्मान नहीं मिला।
IPL 2021: रविंद्र जडेजा के हत्थे चढ़े हर्षल पटेल इस सीजन हर्षल पटेल की तूती बोल रही थी तो रविंद्र जडेजा भी कम नहीं थे। आरसीबी और सीएसके के बीच मैच था। 19वें ओवर तक CSK ने 153 रन बनाए थे और जडेजा 21 गेंदों में 26 रन पर खेल रहे थे। आखिरी ओवर हर्षल पटेल करने आए तो उन्हें जडेजा ने बैक टु बैक 5 छक्के उड़ा दिए। चेन्नई 4 विकेट पर 191 रनों पर पहुंच गई। हर्षल इस सीजन में सबसे अधिक 32 विकेट चटकाए थे। वह इस सीजन में भी RCB का हिस्सा हैं।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…